फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   car riders caught snacher in filmy style

फिल्मी स्टाइल में कार सवारों ने स्नैचर को दबोचा

Sat, 04 Jul 2015 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 04 Jul 2015 02:14 PM IST
विज्ञापन
car riders caught snacher in filmy style

मोहाली, फेज-एक में बाइक सवार स्नैचरों ने पैदल जा रही महिला से स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। लेकिन, एक कार सवारों ने फिल्मी स्टाइल में स्नैचरों का पीछा किया।

विज्ञापन


साथ ही एक स्नैचर को दबोच लिया। जबकि दो स्नैचर भागने में कामयाब रहे। आरोपी की पहचान नवजोत निवी झजेड़ी के रूप में हुई है। भागे हुए युवा भी वहां के रहने वाले है।
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-62 निवासी सुनीता फेज-एक फ्रैंको होटल से डिप्लॉस्ट चौक की तरफ जा रही थी।

तभी एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर आए। साथ ही महिला के गले से पांच तोले की चेन झपट कर तेजी से भाग गए। इसी बीच उनपर कार सवारों की नजर पड़ गई।

कार सवारों ने बाइक सवारों का पीछा शुरू कर दिया। लेकिन, स्नैचरों की बाइक काफी तेज थी। ऐसे में उन्हें रोकना मुश्किल था। इसी बीच कार सवारों ने अपनी कार का दरवाजा एक दम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरवाजा स्नैचरों की बाइक पर लगा। दरवाजे की टक्कर से बाइक का बैलेंस बिगड़ गया। इसके बाद उनकी बाइक गिर गई। स्नौचरों की बाइक काफी दूर तक सड़क रगडते हुए चली गई।


इस दौरान युवक घायल भी हो गए। लेकिन, फिर भी दो स्नैचर मौके से भागने में कामयाब रहे। जबकि एक युवक को लोगों ने दबोच लिया। इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed