फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Car rider arrested with boxes of illegal liquor

कार सवार युवक अवैध शराब की पेटियों के साथ गिरफ्तार

Wed, 05 May 2021 06:40 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
Car rider arrested with boxes of illegal liquor
चंडीगढ़। सेक्टर-23 स्थित समुदायिक केंद्र के पास से पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान कार सवार एक युवक को अवैध शराब की चार पेटियों के साथ गिरफ्तार किया। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने पंचकूला के सेक्टर-20 निवासी आरोपी चंदन राजपाल (29) के खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे सेक्टर-17 थाना पुलिस ने लॉकडाउन के मद्देनजर सेक्टर-23 स्थित समुदायिक केंद्र के पास नाका लगाया था। इस दौरान वहां से चंडीगढ़ नंबर की होंडा सिविक कार गुजर रही थी, लेकिन पुलिस को देखते ही चालक कार को वापस मोड़ने लगा। इससे टीम को शक हुआ। कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें से अवैध शराब की चार पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने चालक से शराब से संबंधित कागजात मांगे तो वह दिखा न सका। इसके बाद आरोपी को पकड़कर थाने ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। हालांकि पकड़े गए आरोपी चंदन राजपाल को पुलिस ने बाद में जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed