फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Car looted in gunpoint in Ludhiana of Punjab

कैबिनेट मंत्री के भतीजे के बेटे की शादी में आए दवा विक्रेता के साथ लूट, गन प्वाइंट में ले उड़े कार

Wed, 20 Nov 2019 07:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 20 Nov 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
Car looted in gunpoint in Ludhiana of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के भतीजे और पार्षद नरिंदर शर्मा काला के बेटे की शादी समारोह में हिस्सा लेकर बाहर निकले दवा विक्रेता से गन प्वाइंट पर पैलेस के बाहर ही लुटेरों ने ब्रेजा कार लूट ली। हैरानी की बात यह है कि पैलेस के बाहर सुरक्षा व्यवस्था होने के बाद भी लुटेरे कार लूट को अंजाम देकर जगरांव की तरफ फरार हो गए। 

विज्ञापन


दवा विक्रेता टैगोर नगर निवासी रवि अर्पन कालड़ा ने विवाह समारोह में इसकी जानकारी कैबिनेट मंत्री और पार्षद को दी। इस पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। थाना दाखा की पुलिस ने रवि अर्पन कालड़ा की शिकायत अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

रवि अर्पन कालड़ा के अनुसार मंगलवार को कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के भतीजे और पार्षद नरिंदर शर्मा काला के बेटे सिद्धांत शर्मा की शादी थी। वह परिवार सहित मुल्लापुर के पास स्थित किंग्स विला रिसोर्ट में शादी समारोह में हिस्सा लेने गया था। रिसोर्ट के अंदर पार्किंग पूरी तरह से फुल थी। इस पर उसे अपनी कार बाहर ही लगा दी। गाड़ी का मुंह जगरांव की तरफ था। 

शादी समारोह से देर रात करीब साढ़े 11 बजे वह परिवार सहित घर जाने के लिए पैलेस से निकला। परिवार को पैलेस के बाहर खड़ा कर वह गाड़ी लेने के लिए चला गया। जब वह अपनी कार में बैठने लगा तो अचानक तीन लुटेरों ने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया। आरोपियों ने कार की चाबी छीनी और कार लेकर जगरांव की तरफ फरार हो गए।

वह तुरंत पैलेस के अंदर गया और उसने मंत्री और पार्षद को इस बारे में बताया। इसके बाद जगरांव पुलिस के अधिकारियों को सूचना दी गई। डीएसपी दाखा गुरबंस सिंह बैंस ने बताया कि लुटेरों के बारे में काफी सुराग हासिल हो चुके है। पुलिस लुटेरों के काफी नजदीक है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed