{"_id":"6609cdda583afd96980ad9b5","slug":"car-hits-two-ice-cream-vendors-one-died-another-admitted-chandigarh-news-c-71-1-mli1005-113166-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: आइसक्रीम की दो रेहड़ियों को कार ने मारी टक्कर<bha>;<\/bha> एक की मौत, दूसरा भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: आइसक्रीम की दो रेहड़ियों को कार ने मारी टक्कर<bha>;</bha> एक की मौत, दूसरा भर्ती
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-79 में आइसक्रीम की रेहड़ी लगाने वाले दो रेहड़ी चालकों को घर लौटते समय एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इसमें एक आइसक्रीम विक्रेता की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई, जबकि दूसरा सिविल अस्पताल-6 में भर्ती है और उसके दाएं हाथ में फ्रैक्चर आया है। कार चालक मौके पर ही कार छोड़कर फरार हो गया। कार का नंबर लखनऊ, उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है। सोहाना थाना पुलिस ने कार जब्त कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान विश्वजीत और घायल की पहचान पुनीत कुमार के रूप में हुई है। घायल पुनीत ने बताया कि वह और विश्वजीत सेक्टर-79 की मार्केट में रोजाना आइसक्रीम की रेहड़ी लगाते थे। शुक्रवार की रात करीब साढ़े 11 बजे वह रोजाना की तरह अपने घर जा रहे थे। जब वह सेक्टर-79 के लाइट पॉइंट पर सड़क पार कर रहे थे तो दाईं ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने दोनों की रेहड़ी को टक्कर मार दी। इससे दोनों रेहड़ी सवार सड़क के दूसरे किनारे पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की रेहड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इस हादसे के बाद कार स्टार्ट नहीं हुई तो चालक कार को वहीं छोड़कर फरार हो गया।
इसके बाद पुनीत ने साथी कर्मचारियों को फोन करके बुलाया तो वह दोनों को फेज-6 के सिविल अस्पताल ले जाने लगे। विश्वजीत की हालत रास्ते में ही बहुत गंभीर हो गई थी। जब दोनों को अस्पताल में लाया गया तो डॉक्टर ने विश्वजीत को मृत घोषित कर दिया। पुनीत के दाएं हाथ की हड्डी टूटने से फ्रैक्चर आया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।