{"_id":"58ff9ff04f1c1b9e65c0d8c6","slug":"car-hits-to-by-cycle","type":"story","status":"publish","title_hn":"टक्कर के बाद आई-10 के बोनट में फंसी साइकिल सवार की टांग, महिला चालक के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टक्कर के बाद आई-10 के बोनट में फंसी साइकिल सवार की टांग, महिला चालक के खिलाफ केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 26 Apr 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
कार ने साइकिल सवार को टक्कर मारी
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब राजभवन के पास हीरा सिंह चौक पर मंगलवार सुबह एक आई-10 कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर से साइकिल सवार की टांग कार के बोनट में फंस गई। करीब 15 मिनट बाद पुलिस ने क्रेन मंगवाकर गाड़ी को ऊपर उठवाया और युवक की टांग बाहर निकाली। घायल युवक की शिकायत पर मनसा देवी कॉम्प्लेक्स निवासी महिला मंजू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
सेक्टर-3 थाने की एसएचओ पूनम दिलावरी ने बताया कि सुबह 9:40 बजे आई-10 कार ने साइकिल को टक्कर मार दी। इससे साइकिल पर पीछे बैठे मोहम्मद अली की टांग कार के बोनट में फंस गई। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। क्रेन की मदद से टांग बाहर निकलवाने के बाद पीसीआर ने मोहम्मद अली को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद युवक की हालत खतरे से बाहर बताई।