फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Car hits Activa in Patiala of Punjab, Girl died

रेड लाइट जंप कर पटवारी के बेटे ने स्कॉर्पियो से एक्टिवा को मारी टक्कर,10 फुट दूर गिरी युवती की मौत

Fri, 29 Nov 2019 12:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 Nov 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
Car hits Activa in Patiala of Punjab, Girl died
प्रतीकात्मक तस्वीर

पटियाला के परशुराम चौक में बुधवार रात स्कार्पियो चालक ने रेड लाइट जंप करके एक्टिवा में टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक्टिवा सवार एक युवती उछल कर दस फुट दूर जा गिरी। इस हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक्टिवा चला रहा उसका भाई भी बुरी तरह से घायल हो गया। 

विज्ञापन


वारदात बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने नाका लगाकर गुरूद्वारा दुखनिवारण साहिब के नजदीक गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के  खिलाफ लाहौरी गेट थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी एएसआई सतवीर सिंह ने बताया कि पारसस मग्गू निवासी गुरू नानक नगर अपनी बहन ज्योत्सना मग्गू (23) के साथ एक्टिवा पर सरहंदी गेट की तरफ से विकास कालोनी की ओर जा रहा था। परशुराम चौक पर जैसे ही वह लाइट क्रास करने लगा, तो राजपुरा साइड से आ रही एक तेज रफ्तार सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार के चालक ने रेड लाइट जंप करते हुए एक्टिवा में टक्कर मारी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में ज्योत्सना मग्गू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई बुरी तरह से घायल हो गया। जिसकी हालत अब स्थिर है। जांच अधिकारी के मुताबिक मरने वाली ज्योत्सना मग्गू बीटेक करने के बाद नौकरी की तलाश कर रही थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी जोबनजीत सिंह पटियाला के मजीठिया एन्क्लेव का रहने वाला है और वह पटवारी का बेटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed