{"_id":"63e638ea5923a55c2705b4c6","slug":"car-fell-into-bhakra-canal-in-nangal-of-punjab-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: नंगल में भाखड़ा नहर में गिरी कार, एक को बचाया, तीन गाड़ी सहित बहे, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: नंगल में भाखड़ा नहर में गिरी कार, एक को बचाया, तीन गाड़ी सहित बहे, तलाश जारी
Fri, 10 Feb 2023 06:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 10 Feb 2023 06:00 PM IST
सार
कार सवार मोहन लाल नामक एक को बचाया गया है। लेकिन उनके पत्नी, बहन व बहनोई लापता हैं। अभी सर्च अभियान जारी है। वह मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे।
विज्ञापन
नहर में बहे लोगों की तलाश के लिए जाते गौताखोर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के नंगल में एमपी कोठी के निकट भाखड़ा नहर में एक कार गिर गई। हादसे में कार सहित तीन लोग पानी के तेज बहाव में बह गए, जबकि एक व्यक्ति को सुरक्षित नहर से निकाल लिया गया है। नंगल की जवाहर मार्केट निवासी मोहन लाल को बीबीएमबी का कर्मचारी बताया गया है। वह अपनी पत्नी, बहन और बहनोई के साथ अपने घर से बाबा धून्ने बाला मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी वजह से उनकी कार अचानक भाखड़ा नहर में जा गिरी। मोहन लाल को तो सुरक्षित बचा लिया गया लेकिन उनकी पत्नी सरोज, बहन सुमन व बहनोई अक्षय गाड़ी सहित पानी के तेज बहाव में बह गए। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी सब इंसपेक्टर दानिशवीर सिंह, बीबीएमबी अग्रिशमन विभाग की टीम व गौताखोर कमलप्रीत सैनी भी मौके पर पंहुच गए थे। गाड़ी व गाड़ी में सवार अन्य तीनों की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू किया गया था, लेकिन समाचार लिखे जाने तक लापता हुए लोगों का कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी नहर में गिरने के उपरांत काफी देर पानी में तैरती रही और लोगों की मदद से तैरती गाड़ी को रस्से से बांध भी लिया था लेकिन अचानक गाड़ी का एक शीशा खुल गया और गाड़ी में पानी भर जाने के कारण गाड़ी ढूब गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सब इंसपेक्टर दानिशवीर सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि पानी के तेज बहाब में बहे लोगों को ढुंढने के लिए गौताखोर कमलप्रीत व उसकी टीम लगी हुई है।