{"_id":"68741b06b4fac8f3cd0883ff","slug":"car-driver-hits-cyclist-dies-chandigarh-news-c-16-pkl1043-761984-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: साइकिल सवार को कार चालक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: साइकिल सवार को कार चालक ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-33/34/44/45 चौक के पास साइकिल से काम पर जा रहे एक युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घायल की इलाज के दौरान सेक्टर-32 अस्पताल में मौत हो गई। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने घायल के साथी सेक्टर-45 के रहने वाले अंकित बाजपेयी की शिकायत पर मोहाली के सेक्टर-126 मॉडल टाउन निवासी अंकुश जैन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घायल युवक के साथी अंकित बाजपेयी ने बताया कि वह अपने दोस्त अतुल के साथ सेक्टर 45 में किराए पर रहता है। 12 जुलाई 2025 को सुबह 8 बजे साइकिल पर सेक्टर-34 में काम पर जा रहे थे। सेक्टर-33/34/44/45 चौक पार करने के बाद सेक्टर-33-34 रोड पर पहुंचे तो सफेद रंग की एचआर नंबर कार ने अतुल की साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। अतुल को सिर और टांगों पर गंभीर चोटें आईं। कार की टक्कर से अतुल दूर तक घसीटता चला गया और उसका सिर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह बेहोश हो गया। उसने तुरंत साइकिल रोककर अपने दोस्त को संभाला। इसी दौरान कार चालक भी रुक गया और नीचे उतर आया। उसने घायल अतुल को अपनी कार में बैठाया और अंकित के साथ मिलकर अस्पताल पहुंचाया, जहां बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।