{"_id":"57505a534f1c1b802f108c43","slug":"car-dealers-meeting-with-mayor-chandigarh-mayor-arun-sood-chandigarh-nagar-nigam-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार डीलर्स मेयर से मिले, मांगी बुनियादी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार डीलर्स मेयर से मिले, मांगी बुनियादी सुविधाएं
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 03 Jun 2016 09:58 AM IST
विज्ञापन
car bazar
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार डीलर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल मेयर और कमिश्नर से मिला। ज्ञापन सौंपते हुए एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मांग की कि कार डीलरों को हल्लोमाजरा में भेजा जा रहा है। लेकिन वहां बुनियादी सुविधाएं नहीं है। कार डीलरों का करोड़ों का कारोबार होता है। वहां किसी भी प्रकार के सुरक्षा इंतजाम नहीं है। पीने के पानी के साथ साथ किसी प्रकार का शेड भी नहीं है। सर्दी गर्मी और बरसात में वह कहां जाएंगे।
कार डीलर एसोसिएशन के चेयरमैन रुपिंदर बीर सिंह ने बताया कि सेक्टर-7 में पिछले 32 वर्षों से वह अपना कारोबार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी कार बाजार को शिफ्ट किया जाए, वहां बुनियादी सुविधाएं और सुरक्षा मुहैया कराई जाए। कार बाजार में 43 कार डीलर हैं। उन्होंने कहा कि सेक्टर सात में सभी कार डीलरों ने जगह के लिए नगर निगम को करीब चार करोड़ रुपये दिए हैं। जून में अवधि समाप्त हो रही है।
निगम साइट की ऑक्शन के लिए पांच प्रतिशत राशि बढ़ाकर मांग रहा है। एक कार डीलर चार लाख से लेकर सात लाख रुपये वार्षिक कार पार्किंग के लिए निगम को देता है। अब कार बाजार सेक्टर सात से शिफ्ट होना है। एक वर्ष पहले जो पार्किंग फीस दी है, उसका क्या होगा। कार डीलरों की परेशानी बढ़ रही है। प्रतिनिधि मंडल में गुलशन कुमार, चरणजीत सिंह सेठी और पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर और पार्षद राजेश गुप्ता शामिल थे।