{"_id":"5738d15c4f1c1b0016ac7662","slug":"capture-of-street-vendor-in-sector-22-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर 22 में फड़ियों का कब्जा, पैदल चलना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर 22 में फड़ियों का कब्जा, पैदल चलना हुआ मुश्किल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 16 May 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर 22 में फड़ी बाजार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फड़ी वालों के चालान नही कटेंगे, प्रशासन के इस फैसले के बाद सेक्टर 22 में तो पार्किंग की जगहों पर फड़ी वालों ने कब्जा कर लिया है। प्रशासन के फैसले के बाद कि अब शहर में फड़ी वालों के चालान नही कटेंगे। इस फैसले के बाद बाजारों में फड़ियों की संख्या में एकदम से इजाफा हुआ है। सेक्टर 22 में तो पार्किंग की जगहों पर फड़ी वालों ने कब्जा कर लिया है। जिसका नतीजा कहीं पैदल चल रहे लोगों के पैरों पर गाड़ियां चढ़ रही हैं तो कही फड़ी वाले दुकानदारों को पीट रहे हैं।
विज्ञापन
रविवार शाम को सेक्टर 22 में अपने माता पिता के साथ आई चार साल की सृष्टि के पैर पर एक गाड़ी चढ़ गई। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस में कर दी है। पुलिस ने देर रात तक मामला दर्ज नही किया था और जांच चल रही थी।
विज्ञापन
वही इसी सेक्टर में दुकान के आगे फड़ी लगाने से मना करने पर फड़ी वाले ने दुकानदार को पीट डाला। बाद में पुलिस चौकी में दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया। वही सेक्टर 22 मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण दुग्गल का कहना है कि जब से फड़ियों के चालान न काटने का फरमान आया है तबसे मार्केट में फड़ियों की संख्या बढ़ गई है। इससे पैदल चलने की जगह नही बची है। लोग फुटपाथ की जगह सड़क पर चलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन