फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   captian amrinder singh, punjab election, congress digital strategy for election, punjab congress

विस चुनावः कांग्रेस की रणनीति में बड़ा बदलाव, नई 'आर्मी' तैयार

Tue, 14 Jun 2016 09:38 AM IST
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 14 Jun 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
captian amrinder singh, punjab election, congress digital strategy for election, punjab congress
पंजाब कांग्रेस प्रदेश प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
युवाओं पर आम आदमी पार्टी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कांग्रेस ने भी अपनी चुनावी रणनीति में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए डिजिटल आर्मी तैयार की है। कांग्रेस भी मान कर चल रही है कि विधानसभा चुनाव में उसका मुख्य मुकाबला आप से ही होगा। जिसके लिए नए तरीके से रणनीति बनाई गई है।
विज्ञापन


प्रशांत किशोर की आई-पैक ने पंजाब के सभी 22 जिलों में करीब बारह सौ कॉलेज कैप्टन बनाए हैं। ये न तो किसी सियासी पार्टी और न पार्टियों की विंग से जुड़े हैं। ये निष्पक्ष, पढ़े-लिखे युवा हैं जोकि अपनी मर्जी से कैप्टन के लिए कैंपेन करने को राजी हुए हैं। ये लोग सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों के जरिए आई-पैक से जुड़े थे। आई-पैक की टीम ने इन्हें विशेष ट्रेनिंग दी है। इन्हें कैप्टन के सीएम कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


साथ ही यह बताया गया कि तब पंजाब कैसा था और आज कहां पहुंच गया है। आई-पैक के साइबर और डिजिटल एक्सपर्ट्स ने युवाओं को बताया कि कैसे वे सोशल मीडिया का बेहतर ढंग से इस्तेमाल कर सकते हैं। किस तरह यह समाज में बदलाव लाने में सहायक हो सकता है। ग्रामीण बैकग्राउंड वाले युवाओं को खासतौर पर ट्विटर, इंस्टाग्राम और स्नैप चैट के बारे में ट्रेनिंग दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आई-पैक ने इन्हें ऑनग्राउंड और डिजिटल कैंपेन के लिए तैयार किया है। ताकि ये अपने परिजनों, दोस्तों से लेकर हलके स्तर पर कांग्रेस के पक्ष में मुहिम चला सकें। अब ये बारह सौ युवाओं की फौज आई-पैक की सभी कैंपेन में जमीनी स्तर पर सहयोग कर रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए पंजाब के लिए कैप्टन का विजन और एजेंडा आगे बढ़ा रहे हैं।

व्हाट्सऐप ग्रुपों पर जोड़े 40 हजार लोग

captian amrinder singh, punjab election, congress digital strategy for election, punjab congress
पंजाब कांग्रेस प्रदेश प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब में बनाए गए करीब बारह सौ कॉलेज कैप्टन्स ने अपने-अपने हलकों और जिलों में स्थानीय व्हाट्सऐप ग्रुप बनाए हैं। जिनके जरिए अब तक करीब चालीस हजार लोगों को जोड़ा जा चुका है। ये कॉलेज कैप्टन आई-पैक की स्थानीय टीमों के संपर्क में हैं।

उन्हें स्थानीय मुद्दों और हर तरह के सियासी डेवलपमेंट की जानकारी भी दे रहे हैं। स्थानीय स्तर पर सोशल मीडिया में क्या मैसेज चल रहा है, दूसरी पार्टियों की सियासी गतिविधियां आदि क्या हैं, इसकी जानकारी भी आई-पैक को दे रहे हैं। इस तरह कांग्रेस के पास निचले स्तर से फीडबैक आ रहा है।

हर जिले में बनेगा फेसबुक पेज
आई-पैक ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की ब्रांडिंग के लिए हर जिले में फेसबुक पेज बनाने शुरू कर दिए हैं। कई जिलों में पेज बन गए हैं, जिनके टाइटिल मोगा दा कप्तान जैसे हैं। क्योंकि आई-पैक शुरू से ही कप्तान शब्द की ब्रांडिंग में लगी है। इन फेसबुक पेज के जरिए अब कैप्टन का सपोर्ट बेस तैयार करने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed