सीएम को उनके ही गढ़ में चुनौती देंगे कैप्टन अमरिंदर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ उनकी पैतृक सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
बता दें कि लंबी मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की पैतृक सीट है। यहां हमेशा ही उनकी दावेदारी मजबूत रही है। लेकिन अब इसी सीट से कांग्रेस की ओर से कैप्टन अमरिंदर मुख्यमंत्री को चुनौती देंगे।
गौरतलब है कि लंबी से आम आदमी पार्टी ने जरनैल सिंह को उम्मीदवार बनाया है। इतना ही नहीं जरनैल सिंह ने भी हाल ही में कैप्टन अमरिंदर सिंह को ललकारते हुए कहा था कि अगर कैप्टन अमरिंदर सिंह में दम है तो वह लंबी हलके से चुनाव लड़कर दिखाएं।
कैप्टन जल्द कर सकते हैं औपचारिक एलान
पंजाब में 4 फरवरी को मतदान होना है। पंजाब चुनाव में अब लंबी सीट पर सीएम बादल और कैप्टन के चलते टक्कर बेहद कड़ी हो चुकी है।
एएनआई के मुताबिक कैप्टन अमरिंदर ने खुद इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि वे जल्द ही इसका औपचारिक एलान भी करेंगे।
Have decided to fight Punjab Elections 2017 from Lambi. Will make it official soon: Captain Amarinder Singh, Congress #Punjabpolls
— ANI (@ANI_news) January 14, 2017