{"_id":"18e1d2c396efda210b1999bf8c9232a3","slug":"captain-says-thanks-to-jaitley-dr-daljit-congratulations","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामना करता हूं, केंद्र में मंत्री बने जेटली: कैप्टन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामना करता हूं, केंद्र में मंत्री बने जेटली: कैप्टन
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sat, 17 May 2014 08:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर से सांसद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जीत के लिए मुबारकबाद देने पर वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण जेटली और आप के उम्मीदवार डॉ. दलजीत सिंह का धन्यवाद किया है। उन्होंने आशा जाहिर की है कि वे सब इकट्ठे मिलकर अमृतसर और पंजाब के कल्याण के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
कैप्टन ने जेटली के बधाई संदेश का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह जेटली के उज्ज्वल भविष्य और केंद्र में बनने वाली नई सरकार में उनकी बड़ी भूमिका की कामना करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आशा जाहिर की कि भाजपा के केंद्र की सत्ता में रहने के दौरान जेटली अमृतसर व पंजाब से संबंधित विभिन्न समस्याओं को सुलझाने में सहायता करेंगे।
उन्होंने भरोसा दिया कि बतौर सांसद अमृतसर व पंजाब के कल्याण के लिए वह पूर्ण समर्थन और सहयोग देंगे। उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. दलजीत सिंह का भी संदेश भेजने पर धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
कैप्टन ने कहा कि डॉ. सिंह ने अमृतसर के लोगों की भलाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और आशा करते हैं कि यह भविष्य में भी जारी रहेगा।