{"_id":"014386cfb742e1919a3d3fa5eef84308","slug":"captain-replies-arun-jetli-alligation-in-sonia-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेटली की सोनिया पर टिप्पणी शर्मनाक: कैप्टन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेटली की सोनिया पर टिप्पणी शर्मनाक: कैप्टन
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
Updated Mon, 24 Mar 2014 11:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता अरुण जेटली द्वारा कांग्रेस प्रधान सोनिया गांधी के बाहरी होने का मुद्दा उछालने के बाद पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जवाबी हमला बोला है।
विज्ञापन
कैप्टन ने जेटली के बयान को शर्मनाक बताया। साथ ही कहा कि भारतीय परंपरा के मुताबिक ससुराल ही बहू का घर होता है।
कैप्टन ने कहा कि उन्हें लगता था कि जेटली एक सज्जन व्यक्ति हैं पर सोनिया गांधी के खिलाफ उनकी टिप्पणी शर्मनाक है।
कैप्टन ने कहा कि उन्होंने जेटली के खिलाफ जो भी बोला था, उसका सोनिया गांधी से कोई लेना-देना नहीं है। पर वह जेटली को भारतीय परंपरा याद दिलाना चाहते हैं। जहां बहू को ही परिवार का उत्तराधिकारी माना जाता है, न कि बेटी को। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि बहू कहां से आई है।
विज्ञापन
सोनिया गांधी का विवाह 45 साल पहले स्व. राजीव गांधी से हुआ था। इसलिए वह निश्चित तौर पर यूपी और भारत की हैं। कैप्टन ने कहा कि भाजपा हर बार सोनिया के बाहरी होने का मुद्दा उछालती है। पर मुंह की खाती है क्योंकि देश की जनता को भाजपा की सोच का पता है। गौतरलब है कि कैप्टन ने एक दिन पहले मीडिया को दिए इंटरव्यू में जेटली पर बाहरी होने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन