फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain on Facebook "A Soldier Statesman

फेसबुक पर कैप्टन हैं ‘ए सोल्जर स्टेट्समैन’

Tue, 01 Apr 2014 12:04 AM IST
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 01 Apr 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
Captain on Facebook "A Soldier Statesman

युवा वोटों पर नजर गड़ाए राजनीतिक दलों के हाईटेक चुनाव अभियान में अब तक पिछड़ चुकी कांग्रेस ने पंजाब में जोरदार शुरुआत की है।

विज्ञापन


अधिकांश पार्टी प्रत्याशी फेसबुक पर लगातार अपडेट कर अपने समर्थकों तक  पहुंचने की मुहिम चलाए हुए हैं। इनमें सबसे आगे हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह।

उनके फेसबुक पेज पर लिखा है ‘ए सोल्जर स्टेट्समैन’। टाइमलाइन में कैप्टन के पीछे भीड़ की तस्वीर लगी है। इस पर 1,02,741 लाइक्स हैं।

कैप्टन अपने पेज पर इन दिनों लगातार लिख रहे हैं। रविवार को उन्होंने लोगों को नवरात्र की बधाई दी, वहीं, ‘इब्तिदा-ए-इश्क है, रोता है क्या...’ शीर्षक से विरोधियों को चुनौती दी है।

कैप्टन के इस लेख को सोमवार दोपहर तक 918 लोग लाइक कर चुके थे। कांग्रेस के युवा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू के फेसबुक पेज पर 7,547 लाइक्स हैं।

वह लुधियाना में रोड शो के बाद प्रचार की तस्वीरें लगातार अपडेट कर रहे हैं। उनसे एक समर्थक ने मांग की है कि वे हर दो घंटे में अपडेट करें, जबकि दूसरे समर्थक ने लिखा है- ‘चक्क दे फट्टे ब्रो।’
विज्ञापन


संगरूर से कांग्रेस प्रत्याशी विजय इंदर सिंगला भी फेसबुक पर लगातार अपडेट कर रहे हैं। सिंगला ने संगरूर में हुए राहुल गांधी के समागम की तस्वीर को पेज पर लगाया है, जिसमें कैप्टन, प्रताप बाजवा, रजिंदर कौर भट्ठल भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पेज पर 19,627 लाइक्स हैं। सिंगला अखबारों की क्लिपिंग, प्रचार की तस्वीर भी अपलोड कर रहे हैं। सुनील जाखड़ ने सोमवार सुबह पौने दस बजे अपना फेसबुक पेज अपडेट किया।

वह भी न्यूज क्लिपिंग और प्रचार की तसवीरें लोड कर रहे हैं। इनके साथ ही मोहिंदर सिंह केपी भी आजकल फेसबुक पर खासे एक्टिव हैं।

उनके पेज पर 858 लाइक्स हैं। होशियारपुर में स्वागत के बाद प्रचार तक की तस्वीरें उन्होंने अपने पेज पर लोड की हैं।

पीपीपी प्रधान मनप्रीत बादल फेसबुक पर खासे सक्रिय रहा करते थे, लेकिन बठिंडा सीट पर कांग्रेस से दोस्ती हो जाने के बाद वह अपने पेज पर नहीं आए हैं। हालांकि, उनके पेज पर 35,564 लाइक्स हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा भी फेसबुक पर तो हैं, लेकिन पिछले साल 15 जून के बाद से उन्होंने कोई अपडेट नहीं किया है। यही हाल चौधरी संतोख का भी है


उन्होंने पिछले साल 24 अगस्त के बाद से पेज अपडेट नहीं किया है। अंबिका सोनी और परनीत कौर ने अपने पेज अपडेट नहीं किए हैं, जबकि हरमिंदर गिल, साधू सिंह धरमसोत, जोगिंदर सिंह पंजगराईं अभी तक सोशल मीडिया के इस माध्यम से दूर ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed