फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Captain attaked on Badal over memorial for ex soldiers

'सियासी शतरंज के लिए पूर्व सैनिकों के साथ सियासी प्यादों जैसा बर्ताव कर रहे बादल'

Tue, 25 Oct 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 25 Oct 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Captain attaked on Badal over memorial for ex soldiers
मेमोरियल का उद्घाटन करने के दौरान प्रकाश सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला

पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि बादल सरकार अपनी सियासी शतरंज के लिए पूर्व सैनिकों का प्यादों की तरह इस्तेमाल कर रही है। रविवार को अमृतसर के रणजीत एवेन्यू रैली ग्राउंड में ले जाते समय उन्हें गुमराह किया गया।

विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि सीएम प्रकाश सिंह बादल ने विधानसभा चुनाव के कुछ माह पहले अमृतसर में वार मेमोरियल का उद्घाटन कर सियासी चालाकी की। पूर्व सैनिकों व शहीदों के परिवारों के साथ बुरा बर्ताव करने का बादलों का इतिहास रहा है। 
विज्ञापन


पूर्व सैनिकों ने बताया कि उन्हें उद्घाटन स्थल पर ले जाना था, लेकिन उन्हें तब बड़ा झटका लगा, जब वास्तव में उन्हें बादल की रैली वाले स्थान पर ले जाया गया। 50 प्रतिशत से ज्यादा पूर्व सैनिक बादल के संबोधन से पहले रैली ग्राउंड से जा चुके थे, जिससे साफ होता है कि ईमानदार पूर्व सैनिकों को अकाली सरकार पर भरोसा नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'बादल के संबोधन से पहले चले गए पचास फीसदी पूर्व सैनिक'

Captain attaked on Badal over memorial for ex soldiers
Captain Amarinder Singh - फोटो : अमर उजाला

सरकार ने बीते सालों के दौरान हर पक्ष से पूर्व सैनिकों के हितों की अनदेखी की है। कैप्टन ने कहा कि बड़े प्रचार के साथ किए गए वार मेमोरियल के उद्घाटन को लोगों ने पैसे की बर्बादी करार दिया है। पंजाब को मेमोरियल की जरूरत नहीं, बल्कि मौजूदा मेमोरियल की संभाल और पूर्व सैनिकों व जंगी विधवाओं की समस्याएं हल करने की जरूरत है। 

कैप्टन ने बादल की ओर से डीसी और एसएसपी को उनके दफ्तर में किसी पूर्व सैनिक के आने पर खड़े हो जाने के निर्देश पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि अकाली सरकार की ओर से सैनिकों के साथ किए जा रहे सौतेली मां वाले सलूक को देखते हुए यह भी सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट है। 

जो चुनाव को देखते हुए किया गया है। पूर्व सैनिक पंजाब में बड़ा वोट बैंक रखते हैं, इसलिए बादल अचानक उन्हें खुश करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन सरकार से वित्तीय सहायता की मांग करते हुए जंगी विधवाएं लड़ाई लड़ रही हैं।

 वे सरकार की ओर से घोषित पचास लाख की राशि को नकार चुके हैं। पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह ने भी वार मेमोरियल के उद्घाटन समागम में देश में पंजाब की भूमिका में आई गिरावट का जिक्र किया था। उन्होंने राज्य के हालातों के प्रति अपना दुख प्रकट किया था, जो अकालियों के शर्मिंदगी की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed