फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain Amrinder Singh Statement on Rahul Gandhi Leadership in Loksabha Election 2019

समान विचारधारा वाली विपक्षी पार्टियां नेता के तौर पर राहुल गांधी का समर्थन करेंगी: अमरिंदर सिंह

Fri, 26 Oct 2018 11:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 26 Oct 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
Captain Amrinder Singh Statement on Rahul Gandhi Leadership in Loksabha Election 2019
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भरोसा जताते हुए कहा है कि ‘समान विचारधारा’ की सभी विपक्षी पार्टियां 2019 के लोकसभा चुनाव में संयुक्त गठबंधन के नेता के तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का समर्थन करेंगी। सिंह ने यह भी कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी 2019 में सत्ता में वापसी करेगी, क्योंकि भाजपा से लोगों का ‘पूरी तरह मोहभंग’ हो चुका है और वे ‘सकारात्मक बदलाव’ चाहते हैं।
विज्ञापन


अपनी पांच दिवसीय यात्रा पर इस्राइल आए अमरिंदर ने कहा कि भारत को एक युवा एवं जिंदादिल नेता की जरूरत है ताकि देश को मौजूदा समस्याओं से मुक्ति दिलाई जा सके और वैश्विक मानचित्र पर इसे ठोस रूप में दोबारा स्थापित किया जा सके। अमरिंदर ने एक बयान में कहा, ‘राहुल में प्रधानमंत्री बनने की सारी काबिलियत है। मैंने हमेशा कहा है कि देश की अगुवाई करने के लिए वह सबसे सही शख्स हैं।’
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि लोग भाजपा के ‘कुशासन’ से परेशान हो चुके हैं। अमरिंदर ने कहा, ‘भाजपा से लोगों का पूरी तरह मोहभंग हो चुका है और वे सकारात्मक बदलाव चाहते हैं।’ कांग्रेस नेता ने आगे कहा, ‘पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें, देश के आर्थिक हालात देखिए, कि डॉलर के मुकाबले रुपये की क्या हालत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरिंदर ने उम्मीद जताई कि कांग्रेस मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम के आगामी विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब में कांग्रेस अकेले दम पर चुनाव जीतेगी और उसे वहां किसी सहयोगी की जरूरत नहीं पड़ेगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed