फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   captain amrinder singh says about seat distribution in punjab election

विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर कैप्टन ने कही बड़ी बात

Thu, 28 Jul 2016 09:53 PM IST
सुखदीप सिंह/अमर उजाला ब्यूरो, मलसियां
सुखदीप सिंह/अमर उजाला ब्यूरो, मलसियां Updated Thu, 28 Jul 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
captain amrinder singh says about seat distribution in punjab election
हलके विच कैप्टन कार्यक्रम - फोटो : amar ujala
पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह हलके विच कैप्टन कार्यक्रम के तहत वीरवार को इलाके में पहुंचे। यहां कैप्टन ने विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर कई नए खुलासे किए। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खास बातचीत के दौरान कहा कि एसवाईएल के मुद्दे पर हमने तो अपने फैसला सुना दिया कि अगर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पंजाब के हक में न हुआ तो पंजाब कांग्रेस के सभी विधायक इस्तीफे देंगे। वहीं मुख्यमंत्री बादल जो गुमराह करने वाला प्रचार कर रहे हैं, वह बताए कि वह क्या स्टैंड लेंगे।
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि बादल एसवाईएल के मुद्दे पर कोई न कोई विवादित बयान देते जा रहे हैं। उन्होंने हरियाणा सरकार के एक नोटिफिकेशन की प्रतियां पत्रकारों को दिखाते हुए कहा कि एसवाईएल नहर का पहला टक प्रकाश सिंह बादल के हाथों से लगवाया जाना था। असल में मुख्यमंत्री बादल की हरियाणा वालों के साथ दोस्ती इतनी गहरी है कि वह अपने दोस्ती निभाने के लिए पंजाब का कोई भी नुकसान कर सकते हैं।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने दूसरी पार्टियों के साथ समझौते के बारे में बताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में अगर बीएसपी या अन्य लेफ्ट पार्टियां कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहती हैं तो हम भी बातचीत के लिए तैयार हैं। बठिंडा में शुरू किए जा रहे एम्स के बारे में कैप्टन ने कहा कि एम्स का प्रोजेक्ट बहुत पहले का था। राहुल गांधी ने संगरूर में उस प्रोजेक्ट का उद्घाटन भी किया था, पर बादल सरकार धक्केशाही कर वह प्रोजेक्ट बठिंडा ले गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चाहे कि आप वाले मेरे विरोधी हैं, पर दिल्ली सरकार के विधायक नरेश यादव को इस केस में फंसा कर बादल लोगों को असल मुद्दों से भटका रहे हैं। उन्होंने कहा कि यादव को इस मसले में क्या रुचि थी, पर अकालियों का कुछ नहीं पता यह कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाली विधानसभा चुनाव के लिए हम पूरी जांच-परख के बाद ही टिकटों का एलान करेंगे, जिसमें कोई भाईबंदी नहीं होगी।

सूबे में बेरोजगारी, बादल के डर से इंडस्ट्री दूसरे राज्यों में चली गई

captain amrinder singh says about seat distribution in punjab election
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : amar ujala

 इस दौरान लोगों ने अकाली-भाजपा सरकार के खिलाफ गुस्सा निकालते हुए उनको खुद के साथ हो रही धक्केशाही व अन्य मुश्किलों से अवगत करवाया। कैप्टन ने कहा कि पंजाब के 78 फीसदी नौजवान नशे के आदी हो चुके हैं, जिसकी मुख्य वजह बढ़ रही बेरोजगारी है। उन्होंने कहा कि बादल परिवार से डरती सारी इंडस्ट्री अन्य राज्यों में चली गई। उन्होंने कहा कि पंजाब में बेवजह लोगों पर झूठे पर्चे दर्ज हो रहे हैं, जो कांग्रेस सरकार बनते ही रद्द किए जाएंगे।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि गांवों में नौजवानों के लिए स्पोर्ट्स क्लब और स्कूल खोले जाएंगे, जिसमें लड़कियों को भी विशेष तौर पर भागीदारी बनाया जाएगा। आम जनता की प्राथमिक सुविधाओं को पहल के आधार पर पूरा कर बुढ़ापा व विधवा पेंशन को 500 से बढ़ाकर 2 हजार करेंगे। साथ ही शगुन स्कीम बढ़ाकर 15 से 51 हजार रुपये की जाएगी। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा के राज्य में 8-8 माह बीत जाने के बावजूद लोगों को शगुन स्कीम के पैसे नहीं मिले। पंजाब में सरकारी विभाग खत्म हो रहे हैं, ट्रांसपोर्ट का सारा कारोबार बादल परिवार के हाथ में है। इस वजह से हर तरफ बादल परिवार की निजी ट्रांसपोर्ट चल रही है।
 
क्षेत्र शाहकोट से कांग्रेसी उम्मीदवारों के बारे में पूछे सवाल का जवाब देते कैप्टन ने कहा कि उम्मीदवार घोषित करने का अधिकारी पार्टी प्रधान के हाथ में है। उम्मीदवारों से संबंधित 15 अगस्त तक अर्जियां मांगी गई हैं। इसके बाद एक कमेटी गठित कर विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार एलान जाएंगे। इस दौरान पंजाब कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता डॉ. नवजोत सिंह दाहिया, सीनियर नेता हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, पूर्व गृह मंत्री ब्रिज भुपिंदर सिंह कंग, जिला जालंधर दिहाती के प्रधान जगबीर सिंह बराड़, महिला विंग के जिला प्रधान कमलजीत कौर मुलतानी, पूरण सिंह थिंद, हरदेव सिंह पीटा, गुलजार सिंह थिंद, डॉ. सुरिंदर भट्टी, गुरमुख सिंह एलआईसी, यश्पाल गुप्ता, कमल नाहर, वरिंदर नाहर, विकास नाहर प्रधान यूथ कांग्रेस, लवलीन कालिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed