{"_id":"5790c2204f1c1b5633c4b631","slug":"captain-amrinder-singh-raninder-singh-enforcement-directorate-jalandhar-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ईडी के सामने पेश हुए कैप्टन के बेटे रणइंदर सिंह, कह गए बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईडी के सामने पेश हुए कैप्टन के बेटे रणइंदर सिंह, कह गए बड़ी बात
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Fri, 22 Jul 2016 12:39 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणइंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणइंदर सिंह वीरवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के सामने पेश हुए। इस दौरान उन्होंने बड़ी बात कही। पत्रकारों से बातचीत में रणइंदर ने कहा कि वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे। इससे पहले उन्हें विजिलेंस ब्यूरो और आयकर विभाग की ओर से भी पूछताछ की गई थी, जिसमें उन्होंने पूरा सहयोग किया था।
रणइंदर सिंह को उनको विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों की उल्लंघना के मामले में ईडी दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलवाया गया था। रणइंदर सिंह के साथ उनके वकील एवं आल इंडिया कांग्रेस के स्पोक्सपर्सन जयवीर शेरगिल मौजूद थे। रणइंदर सिंह दोपहर तीन बजे ईडी दफ्तर में प्रवेश कर चुके थे।
निदेशालय के तीसरी बार भेजे गए नोटिस के बाद रणइंदर ईडी दफ्तर में पेश हुए। इससे पहले निदेशालय ने विदेशी मुद्रा नियमों के उल्लंघन और अघोषित विदेशी संपत्ति रखने के मामले में रणइंदर सिंह को दो बार नोटिस भेजा था। इस दौरान वह पेश नहीं हुए थे।
विज्ञापन
पहले दो बार पेश न होने पर रणइंदर सिंह ने कहा कि जांच अधिकारियों को उन्होंने लिखित रूप से सूचित किया था। पहली बार वह बीमार होने की वजह से पेश नहीं हो सके थे और दूसरी बार उनके खिलाड़ियों ने ओलंपिक में जाना था। खिलाड़ियों के साथ उनके हथियार भी जाते हैं, जिनका लाइसेंस बनवाता होता है उसी चक्कर में वह दूसरी बार नहीं आ सके।

सिद्धू के त्यागपत्र देने पर बोले रणइंदर सिंह
कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणइंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के मौजूदा राजनीति माहौल के संबंध में रणइंदर ने कहा कि अकाली-भाजपा के शासन में किसानों को बहुत नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में बठिंडा के किसानों की जमीनों के जो भाव 30 लाख रुपये प्रति एकड़ थे, वह अब कम होकर पांच लाख ही रह गए हैं। पूरा पंजाब ही अकाली-भाजपा से दुखी है। उन्होंने कहा कि लोगों को अब कोई प्रयोग नहीं करना चाहिए, बल्कि कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहिए।
नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से भाजपा छोड़ने के संबंध में उन्होंने कहा कि सिद्धू ने दो महीने पहले ही राज्यसभा में प्रवेश किया था। इन दो महीनों में ऐसा क्या हो गया कि उन्हें भाजपा छोड़नी पड़ी यह तो वह ही बता सकते हैं। ईडी दफ्तर में पेश होने से पहले रणइंदर सिंह ने जालंधर के रैडिसन होटल में कांग्रेसी वर्करों के साथ मुलाकात की थी। दोपहर करीब सवा 2 बजे रणइंदर सिंह होटल पहुंचे और सभी वर्करों के साथ बातचीत की।
इसके बाद कांग्रेसी नेताओं के साथ रणइंदर ईडी दफ्तर में पेश हुए। उनके साथ उनके वकील एवं ऑल इंडिया कांग्रेस के स्पोक्स पर्सन जयवीर शेरगिल मौजूद थे। होटल में वर्करों से मुलाकात के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार सिंह हैनरी, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन तजिंदर सिंह बिट्टू, जिला कांग्रेसी शहरी के प्रधान राजिंदर बेरी, जिला देहाती प्रधान जगबीर सिंह बराड़, पार्षद जगदीश राजा, पार्षद पवन कुमार, पार्षद गुरविंदरपाल सिंह बंटी नीलकंठ और पार्षद डॉ. प्रदीप रॉय मौजूद थे।