फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   captain amrinder singh, punjab congress, punjab aap, punjab politics, punjab

कांग्रेस प्रधान का खुलासा, क्यों जा रहे हैं विदेश दौरे पर?

Thu, 07 Apr 2016 12:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़ Updated Thu, 07 Apr 2016 12:45 PM IST
विज्ञापन
captain amrinder singh, punjab congress, punjab aap, punjab politics, punjab
पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्‍टन अमरिंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए विदेश दौरे पर जाने के पीछे का सच उजागर ‌किया। उन्होंने बताया विदेश दौरे पर जाने का उनका मुख्य मकसद विदेशों में बैठे पंजाबियों की ओर से आम आदमी पार्टी को की जा रही फंडिग बंद कराना है। वह अमेरिका व कनाडा जाकर एनआरआई को इस सबंध में जागरूक करेंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह दो-तीन दिन में जिला कांग्रेस कमेटियों की सूची जारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होने कहा कि पीपीसीसी में तो कोई बदलाव नहीं किया जा रहा बल्कि कुछ ओहदे बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटियों में बदलाव किया गया है ओर सूची जल्द जारी की जाएगी। कैप्टन रोपड़ में कांग्रेसी वर्करों के साथ मीटिंग करने व उनके सुझाव लेने के लिए आए थे। पत्रकारों से बात करते हुए कैप्टन ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर विधायकों के बजाए वर्करों को चेयरमैन बनाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कनवीनर व दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल साफ करें कि पंजाब में उनका मुख्यमंत्री का प्रत्याशी कौन होगा। कैप्टन ने कहा कि केजरीवाल पानी के मुद्दे पर झूठ बोल रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबंदी नहीं है। उन्होंने चुनाव समय से पहले होने की भी संभावना जताई ओर कहा कि बादल एसवाईएल को मुद्दा बनाकर मोर्चा आदि लगा सकते है। उन्होंने कहा कि अगर एसवाईएल एक्ट पास हो जाता तो सुप्रीम कोर्ट आर्डर नहीं कर सकती थी। कैप्टन ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर आरोप लगाते हुए वह अकाली दल की सहायता करने के लिए 117 विधान सभा हलकों से चुनाव लड़वाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कैप्टन ने फारिग शिक्षा वालंटियरों से भी मुलाकात की। शिक्षा वालंटियरों ने उन्हें मांग पत्र सौंपा। कैप्टन ने उनकी सरकार आने पर फारिग शिक्षा वालंटियरों को नौकरी पर रखने की बात कही। इस मौके पर विधान सभा में विपक्ष के नेता चनरजीत सिंह चन्नी, पुर्व संसदीय सचिव राना केपी सिंह, पूर्व विधायक डॉ. रमेश दत्ता शर्मा, भाग सिंह, शमशेर सिंह राय, जिला प्रधान हरभाग सिंह देसूमाजरा, पूर्व जिला प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, सुखविंदर सिंह सैनी, पार्षद पोमी सोनी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed