फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   captain amrinder singh, punjab assembly election, punjab congress, punjab politics, punjab

कैप्टन बोले, कांग्रेस की सरकार बनाओ, ये बड़ा तोहफा मिलेगा

Thu, 05 May 2016 12:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 05 May 2016 12:42 PM IST
विज्ञापन
captain amrinder singh, punjab assembly election, punjab congress, punjab politics, punjab
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : amarujala
विधानसभा चुनाव जीतने के लिए लोक लुभावने वादों के बीच कांग्रेस ने एक और बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह का कहना है कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर लोगों को एनआरआई पंजाबी डॉक्टर्स मिलेंगे। वे इन डॉक्टर्स को नशा मुक्ति केंद्र स्थापित करने के लिए पंजाब के प्रमुख शहरों में मौजूद सरकारी अस्पताल में स्थान देने का ऑफर दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार को सेंट्रल कैलिफोर्निया से पहुंचे पंजाबी भाईचारे को संबोधित करते हुए कैप्टन ने एनआरआई डॉक्टरों को लाखों नशा प्रभावित पंजाबी युवाओं के पुनर्वास के लिए साझीदारी में काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पटियाला, अमृतसर, लुधियाना और जालंधर के सरकारी अस्पतालों में ढांचागत सुविधाएं मुहैया करवाएगी, ताकि इमारतों व क्लीनिक बनाने में आपका समय खराब न हो।
विज्ञापन


पंजाब में सिर्फ 11 मनोचिकित्सक अस्पतालों पर अफसोस जताते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि नशा छुड़ाने की प्रक्रिया में काउंसलिंग एक प्रमुख हिस्सा है। ऐसे में मनोचिकित्सकों व थैरेपिस्टों की नशा पीड़ितों के इलाज में मुख्य भूमिका है। उन्होंने कहा कि वह लाल फीताशाही व लंबी औपचारिकताओं से डरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि पंजाब में नशीले पदार्थों की बिक्री को रोकने के लिए उनके पास तीन तरह की नीतियां हैं। पहले, हम सिंथेटिक नशे के उत्पादकों व बांटने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे और उनकी कमर तोड़ने के लिए ईडी व इनकम टैक्स प्राधिकारी को भी प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा, जो सरकार बनने के पहले चार सप्ताहों में किया जाएगा। इसके अलावा नेशनल ड्रग पॉलिसी बनाने पर जोर देंगे। आखिर में वह केंद्र पर पाकिस्तान के साथ लगी सीमाओं पर एक साल से अधिक समय तक बीएसएफ जवानों का कार्यकाल न रखने का दबाव बनाएंगे।

लोकपाल कानून लाएगी कांग्रेस
चंडीगढ़। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ऐलान किया कि विधानसभा के पहले सत्र में उनकी सरकार एक मजबूत लोकपाल का कानून लाएगी, जिसे किसी भी व्यक्ति को मुख्यमंत्री सहित अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत करने की आजादी होगी।


उन्होंने न्यायपालिका को भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट को पंजाब टर्मीनेशन ऑफ एग्रीमेंटस एक्ट पर फैसला देने से पहले खुद विचार करना चाहिए कि क्या पंजाब के पास दूसरों को देने के लिए पानी उपलब्ध है या नहीं। जबकि एसवाईएल के मुद्दे पर कांग्रेस के पक्ष पर उन्होंने कहा कि यह मामला पंजाब के साथ जुड़ा है और हम अपने स्तर पर लड़ेंगे। इस मुद्दे पर कांग्रेस हाईकमान से कोई उम्मीद करना गलत है, क्योंकि पार्टी के दूसरे राज्यों के भी हित हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed