फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   captain amrinder singh, punjab assembly election, akali dal, punjab govt, punjab politics, punjab

कैप्टन के बड़े बोल, इस बार अकाली जीते तो मेरा सियासी तजुर्बा जीरो

Mon, 30 May 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 30 May 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
captain amrinder singh, punjab assembly election, akali dal, punjab govt, punjab politics, punjab
कॉलेज कैप्टन के साथ कैप्टन अमरिंदर सिंह का संवाद कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह कहते हैं कि अगर इस बार भी अकाली जीत गए तो उनका 47 साल का सियासी तजुर्बा जीरो है। वे कहते हैं किअकाली दल दावा कर रहा है कि तमिलनाडु में जयललिता और पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की वापसी से साफ है कि अब एंटी-इन्कम्बेंसी फैक्टर खत्म हो गया है। लेकिन मैं ऐसा नहीं मानते। उन्होंने कहा कि उन दोनों राज्यों की बात अलग है। लेकिन पंजाब में सरकार के खिलाफ जबरदस्त एंटी-इन्कम्बेंसी वेव चल रही है।
विज्ञापन


कैप्टन जीएमसीएच-32 में कॉलेज कैप्टन्स से मिलने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आप का ग्राफ लगातार गिरा है। सरकार को घेरते हुए कैप्टन ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। संत रणजीत सिंह ढडरियां वाले पर चालीस गोलियां चलाई गईं और सरकार को यह तक नहीं पता कि हमलावर कौन थे। दिन-दहाड़े पुलिसकर्मी को मार दिया जाता है। राज्य में सिस्टम तहस-नहस हो चुका है। पांच राज्यों केचुनाव नतीजों को कैप्टन ने अपेक्षित बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केरल में नतीजे अपेक्षित थे। असम में अच्छी सरकार देने के बावजूद लोगों की उम्मीदें कुछ और थीं। जैसे कि दिल्ली में शीला दीक्षित ने बहुत अच्छी सरकार चलाई, लेकिन लोगों ने उन्हें फिर भी सत्ता नहीं दी। उन्होंने कहा कि अब प्रचार के तरीके बदल रहे हैं। कॉफी विद कैप्टन में युवाओं के साथ इंटरैक्शन बहुत अच्छा अनुभव रहा। बड़ी संख्या में लड़कियां भी इनमें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सियासी रैलियों में अभिभावक उन्हें नहीं आने देते हैं, लेकिन ऐसे कार्यक्रमों के लिए इजाजत दे देते हैं। युवा जो भी मुद्दे उठाते हैं, वे दिल से आते हैं। वे बहुत ओपन हैं, उनमें उम्मीदें हैं। बेरोजगारी, सेहत, शिक्षा, नशे, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सवाल करते हैं। कैप्टन ने कहा कि युवा मीडिया की तुलना में सोशल मीडिया को ज्यादा तरजीह देते हैं। इसलिए वह भी रोजाना उनके सवालों के जवाब देने में काफी वक्त लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed