फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   captain amrinder singh letter to election commission regarding punjab assembly election

कैप्टन का चुनाव आयोग को पत्र, बोले- हो जाए ये काम तो रुक जाएं अपराध

Sun, 06 Nov 2016 07:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 06 Nov 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
captain amrinder singh letter to election commission regarding punjab assembly election
कांग्रेस विधायकों के धरने में पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पत्र लिखकर चुनाव आयोग से बड़ी मांग की है और कहा कि अगर ऐसा हो जाए तो अपराध रुक जाएं। दरअसल, कैप्टन ने आयोग को पत्र लिख कर राज्य में तुरंत चुनाव आचार संहिता लागू करने की मांग की है। ताकि बढ़ते अपराधीकरण और बादल सरकार द्वारा सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग को रोका जा सके।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से आयोग को शिकायत भेजी गई है। जिसमें कहा गया है कि राज्य में निष्पक्ष चुनाव कराने की संभावनाएं दिन- प्रतिदिन कम होती जा रही हैं। क्योंकि राज्य सरकार चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करने में नाकाम रही है।
विज्ञापन


आयोग ने पुलिस-अपराधी नेक्सस पर लगाम कसने और सियासी हितों के लिए सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग बंद करने के निर्देश दिए थे। लेकिन राज्य सरकार की लोक विरोधी गतिविधियां जारी हैं, जिसके चलते निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में अकाली दल पर लगाए गए आरोप

captain amrinder singh letter to election commission regarding punjab assembly election
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अकाली दल से संबंधित अपराधियों व माफिया ने आतंक कायम कर रखा है। अपराधीकरण में सत्ताधारियों की संलिप्तता के रोजाना नए मामले सामने आ रहे हैं। शिकायत में हाल के कुछ मामलों का हवाला दिया गया है। जिनमें मानसा में अवैध शराब के मामले में भाजपा नेता की गिरफ्तारी और मोगा में अवैध शराब की बिक्री पर विवाद में पूर्व फौजी की हत्या शामिल हैं।

साथ ही आयोग से स्थिति को नियंत्रण में करने को कड़े कदम उठाने की मांग की गई है। कैप्टन ने पंजाब में बढ़ते दलित उत्पीड़न का मुद्दा भी उठाया। जिनमें तरनतारन में दलित युवक की बेरहमी से पिटाई और मोगा में एक हेड कांस्टेबल द्वारा दलित परिवार के पांच सदस्यों के साथ मारपीट शामिल हैं। शिकायत में सरकार पर मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है।

साथ ही कहा गया है कि हाल ही में सरकार ने सेहत जागरूकता के नाम पर सौ मोबाइल वैन चलाई हैं। कैप्टन ने कहा है कि हालात दिन-प्रतिदिन बदतर होते जा रहे हैं, इसलिए आयोग को निष्पक्ष चुनाव के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed