फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   captain amrinder singh criticized parkash singh badal

कैप्टन का वार, बेअदबी के पीछे बादल का ही हाथ

Sun, 06 Dec 2015 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 06 Dec 2015 09:17 AM IST
विज्ञापन
captain amrinder singh criticized parkash singh badal

पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीएम प्रकाश सिंह बादल द्वारा बेअदबी की घटनाओं में अपना हाथ होने से इंकार करने पर प्रतिक्रिया जताई है। उन्होंने दोहराया कि इन घटनाओं के पीछे बादल का हाथ है। उन्होंने सीएम को चुनौती दी कि घटनाओं के असली कारण तक पहुंचने के लिए सीबीआई जांच में पुलिस की भूमिका भी शामिल करें।

विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर फायरिंग करने वाले पुलिसकर्मियों से जब सीबीआई सवाल करेगी तो सारा सच सामने आ जाएगा। और बात आखिर में बादल पर रुकेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि बादल पिता-पुत्र ने पूरी घटना लोगों का ध्यान अपनी असफलताओं से हटाने को रची थी।
विज्ञापन


इनमें किसानों के आंदोलन व युवाओं की समस्याएं शामिल हैं। इसका उद्देश्य नियंत्रण में अस्थिरता पैदा करना था। कैप्टन ने बादल के इस बयान पर भी प्रतिक्रिया जताई कि सिमरनजीत सिंह मान उनके संबंधी हैं, इसलिए उनके नजदीकी हैं। उन्होंने सवाल किया कि ऐसे तो मनप्रीत बादल आपके ज्यादा गहरे संबंधी हैं, क्या वह भी आपके नजदीकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बादल जिंदगी के आखिर में धार्मिक बन चुके हैं। उनमें भगवान का डर नजर आ रहा है, उन्होंने प्रार्थना शुरू कर दी है, लेकिन उन्होंने पछतावा करने में बहुत देरी कर दी है। क्योंकि उनके हाथ बेकसूर लोगों के खून से भरे हैं, जिन्हें बादल ने हिंसा के लिए भड़काया और कत्ल करवा दिया।


बादल के हाथों हजारों मारे गए और वह गिरफ्तार होने का ड्रामा कर सरकारी रेस्ट हाउसों में आराम करते रहे। बादल के बयान कि सुच्चा सिंह छोटेपुर, कैप्टन के करीबी हैं पर प्रतिक्रिया करते हुए कैप्टन ने कहा कि छोटेपुर 2012 में कांग्रेस छोड़ गए थे। उसके बाद से उनके साथ कभी बात भी नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed