{"_id":"7a70401cdb567353216aee05a08bc339","slug":"captain-amrinder-singh-criticized-parkash-singh-badal-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन बोले, बादलां नूं तां कल्ला मैं ठीक कर सकदा हां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन बोले, बादलां नूं तां कल्ला मैं ठीक कर सकदा हां
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Mon, 22 Feb 2016 03:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि केवल वह ही बादलों को ठीक सकते हैं और वे ऐसा करके ही रहेंगे। जो वह प्रदेश में साल 2002 से 2007 के दौरान कांग्रेस के कार्यकाल में उनको जेल भेजकर कर भी चुके हैं।
विज्ञापन
कैप्टन ने कहा कि साल 2017 में राज्य में कांग्रेस की सरकार आने पर भ्रष्टाचारियों को सजा दी जाएगी। वह रविवार को पटियाला देहाती से कांग्रेसी विधायक ब्रह्म मोहिंदरा की ओर से आयोजित वर्कर मीटिंग को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
कैप्टन ने कहा कि बादलों ने कभी भी नहीं सोचा था कि कोई उनको जेल भेज सकता है जो उन्होंने किया था। उन्होंने उस दौरान बादलों को न केवल भ्रष्टाचार के लिए जेल भेजा बल्कि पंजाब लोक सेवा आयोग के तत्कालीन चेयरमैन रवि सिद्धू को भी जेल भेजा। बाद में पटियाला की अदालत ने दोषी ठहराते हुए उन्हें सजा दी।
विज्ञापन
इसी तरह से 2017 में कांग्रेस की सरकार आने के बाद वह भ्रष्टाचारियों को सजा देंगे। उन्होंने लोगों को आप व उनके हरियाणा से संबंधित सीएम पद के चाहवान अरविंद केजरीवाल से सावधान रहने की अपील की। चेतावनी दी कि जहां बादल भ्रष्टाचार की पहचान बन चुके हैं केजरीवाल नाकाबिलियत व असफलता का उदाहरण बन चुके हैं।
कैप्टन ने इस मौके पर पंजाब के हर परिवार में से एक मेंबर को नौकरी देने का वादा किया। कहा कि वह यकीनी बनाएंगे कि खेतीबाड़ी एक फायदेमंद व्यवसाय बन सके।
मौके पर प्रचार कमेटी की चेयरमैन अंबिका सोनी, एआईसीसी महासचिव शकील अहमद, पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर, पूर्व मंत्री लाल सिंह, पूर्व विधानसभा डिप्टी स्पीकर बीर दविंदर सिंह मौजूद रहे।