फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   captain amrinder singh criticized cm badal in maghi conference

कैप्टन बोले, सत्ता में आने पर बादल परिवार पर दर्ज होंगे केस

Thu, 14 Jan 2016 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब) Updated Thu, 14 Jan 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
captain amrinder singh criticized cm badal in maghi conference

मेला माघी पर कांग्रेस की कांफ्रेंस में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने समूह कांग्रेसियों को एकजुट होकर प्रदेश की सत्ता पर कब्जा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि  आगामी चुनाव में सभी एकजुट होकर कांग्रेस सरकार बनाएं। जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह खुड्डियां के नेतृत्व में आयोजित माघी कांफ्रेंस में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों की दुखद स्थिति और युवाओं के नशे की गिरफ्त में घिर जाने पर चिंता जताई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के अन्न भंडार में एक बड़ा हिस्सा डालने वाला पंजाब का किसान मौजूदा सरकार की गलत नीतियों से परेशान होकर खुदकुशी कर रहा है। उन्होंने कहा कि खेतीबाड़ी मंत्री तोता सिंह की ओर से घटिया बीज और गलत छिड़काव दवा की सौदेबाजी करने से आर्थिक पक्ष से एक बड़ा घाटा उठाने पर किसान आत्महत्या कर रहे हैं। वहीं नशे की गिरफ्त में आकर पंजाब का युवा अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहा है।
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि नशा कौन बनाता है, सभी जानते हैं। यदि पुलिस को खुले रूप से एक सप्ताह दे दिया जाए तो नशे के सब सौदागर नीचे लिटा दिए जाएंगे। कैप्टन ने कहा कि बादल परिवार ने कांग्रेसियों पर कई पर्चे दर्ज किए हैं। कांग्रेस सरकार आने पर बादल परिवार पर भी पर्चे दर्ज कर बदले लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर वे किसानों की जमीन को यूं नीलाम नहीं होने देंगे। केजरीवाल की तुलना सुखबीर सिंह बादल के साथ करते हुए कैप्टन ने कहा कि वे भी सुखबीर की तरह गपोड़ी हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रमुख समेत कई आला नेता हरियाणा और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि जो एक नेता मिला है, वे भी मात्र चुटकुले सुनाकर लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। कैप्टन ने कहा कि वह भी एक समय था जब अन्ना के साथ रहते हुए केजरीवाल ने दावा किया था कि वे कभी चुनाव नहीं लड़ेंगे। मगर दिल्ली के बाद अब वे पंजाब पर राज करने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि फरवरी 2017 में एक नई हुकूमत शुरू होगी।


इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महा सचिव एवं पंजाब प्रभारी शकील अहमद, सचिव हरीश चौधरी, कंपेन कमेटी पंजाब की चेयरपर्सन अंबिका सोनी, पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़, रजिंदर कौर भट्ठल, विपक्ष के नेता चरनजीत सिंह चन्नी, कांफ्रेंस इंचार्ज केवल सिंह ढिल्लों, विधायक करन कौर बराड़ समेत अन्य लीडरशिप भी हाजिर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed