फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   captain amrinder singh criticized arvind kejriwal punjab visit

कैप्टन की केजरीवाल को सलाह, पंजाब छोड़, दिल्ली की सुध लें

Sun, 28 Feb 2016 01:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 28 Feb 2016 01:22 PM IST
विज्ञापन
captain amrinder singh criticized arvind kejriwal punjab visit

पंजाब दौरा कर रहे दिल्ली सीएम और 'आप' के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल को कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक सलाह दी। उन्होंने कहा कि वह पंजाब के चक्कर में न पड़ें। उन्हें पंजाब में शासन करने के सपने देखने की बजाए बीते दस दिनों से पानी को तरस रहे दिल्लीवासियों की तकलीफों पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन


अमरिंदर ने कहा कि यह केजरीवाल के चरित्र की विशेषता है कि वह या तो दूसरों पर आरोप लगाते हैं या फिर हालातों से भाग जाते हैं। हरियाणा में जाट आंदोलन खत्म होने से 10 दिन बाद भी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं पहुंच सकी है, लेकिन उनको वोट देकर सत्ता में लाने वाले लोगों के साथ खड़े होने और उनकी समस्याओं का हल निकालने की कोशिश करने की बजाय केजरीवाल पंजाब में झूठे सपने बेचने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


केजरीवाल का दिल उन हजारों पंजाबियों के लिए क्यों नहीं दुखता, जो हरियाणा में हिंसा और उपद्रव का शिकार हुए। पीड़ितों के पास जाना और उन्हें हौसला देना तो दूर की बात, केजरीवाल ने पीड़ितों के जख्मों पर मरहम रखने के लिए एक शब्द भी बोलने की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलित भीम टांक मौत के बाद उनके परिजनों को नौकरी देने को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री के ऐलान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल किया कि ऐसे कितने पीड़ितों के पास केजरीवाल गए हैं और उनको नौकरियां ऑफर कीं।


उन्होंने केजरीवाल से सवाल किया कि क्या आप रोहित वेमूला के पारिवारिक सदस्यों को भी इसी तरह का ऑफर करेंगे, जिस दलित लड़के ने हैदराबाद युनिवर्सिटी में आत्महत्या की थी? पूर्व मुख्यमंत्री ने केजरीवाल से सवाल किया कि क्यों वह अंबाला से संबंधित पठानकोट आतंकवादी हमले के पीड़ित गुरसेवक सिंह के घर नहीं गए, जबकि पठानकोट के बाकी दोनों पीड़ितों के पास गए और उन्हें सहायता राशि भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed