{"_id":"aec7b0f82f6a570c383307d3f6a42279","slug":"captain-amrinder-singh-criticized-akali-bus-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अकालियों की बसें खड़ी की जाएं, ड्राइवरों के हों टेस्ट'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अकालियों की बसें खड़ी की जाएं, ड्राइवरों के हों टेस्ट'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 19 Dec 2015 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बादलों समेत सभी अकाली नेताओं की बसों को खड़ा किए जाने की मांग की है। उन्होंने इन बसों के ड्राइवरों का भी सख्त टेस्ट लेने की मांग की है। क्योंकि ये बार-बार दुर्घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। टेस्ट के बाद ही इन्हें बस चलाने की इजाजत दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
कैप्टन ने कहा कि दस साल की बच्ची को अकाली नेता की उसी बस ने कुचल दिया, जिसकी बस ने कुछ दिन पहले एक 14 साल की बच्ची को कुचला था। कैप्टन ने कहा कि तुरंत कदम उठाते हुए सभी बसों को खड़ा किया जाना चाहिए। ड्राइवरों के सख्त मेडिकल टेस्ट लिए जाने चाहिए।
विज्ञापन
कैप्टन ने कहा कि बादलों समेत अकाली नेताओं की बसें चलाने वाले ड्राइवर खुद को कानून से ऊपर समझते हैं। ये पुलिस व ट्रांसपोर्ट अफसरों को भी कुछ नहीं समझते।
विज्ञापन
कोई भी इनके कागजात चेक करने की हिम्मत नहीं रखता कि क्या इनके पास ड्राइविंग लाइसेंस है। ये दिमागी और शारीरिक तौर पर ड्राइविंग के लायक हैं और इनमें से कितने ड्राइविंग के वक्त शराब के नशे में होते हैं।
उन्होंने कहा कि हम इन लोगों को बेरहमी से कत्ल के बाद पीड़ितों के रिश्तेदारों के साथ शांति का सौदा नहीं करने दे सकते। लोगों की जिंदगी अमूल्य है, इसे पैसे से नहीं खरीदा जा सकता।
कैप्टन ने कहा कि हादसों के लिए जिम्मेदार ड्राइवरों को जेल भेजा जाना चाहिए। इनके मेडिकल चेकअप होने चाहिए, जो ऐसे हादसों की सच्चाई सामने लाएंगे।