फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   captain amrinder singh clarification on navjot sidhu resignation in road rage case

नवजोत सिद्धू के इस्तीफे का सवाल ही पैदा नहीं होता: कैप्टन अमरिंदर सिंह

Mon, 16 Apr 2018 11:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 16 Apr 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
captain amrinder singh clarification on navjot sidhu resignation in road rage case
सिद्धू और कैप्टन एक साथ
रोडरेज मामले के चलते मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफा दिए जाने के कयासों पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि सिद्धू को मंत्री पद छोड़ने के लिए कहने का सवाल ही पैदा नहीं होता। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क पर झगड़े से संबंधित केस में सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2007 में नवजोत सिंह सिद्धू की सजा पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन


वहीं हाईकोर्ट के सजा वाले आदेशों के खिलाफ सिद्धू की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा अभी फैसला सुनाया जाना है। इस 30 वर्ष पुराने केस में सजा पर रोक के कारण सिद्धू को कैबिनेट में शामिल करने में न कोई रुकावट थी और न ही अब उनके मंत्री बने रहने में कोई अड़चन है।
विज्ञापन


सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में सिद्धू का जानबूझ कर समर्थन न किए जाने संबंधी रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक सरकारी वकील को इस केस से जुड़ी कोई नई जानकारी नही मिलती, तब तक उसके लिए नया तर्क रखना कानूनी तौर पर संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार के वकीलों ने निचली अदालत और हाईकोर्ट में खास नुकते-नजर से पक्ष रखा था और किसी नए सबूत की अनुपस्थिति में सुप्रीम कोर्ट के सामने पक्ष बदलने का कोई रास्ता नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed