फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   captain amrinder singh big statement on navjot sidhu joining congress party

सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने की बात पर कैप्टन ने दिया बड़ा बयान

Mon, 24 Oct 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Mon, 24 Oct 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
captain amrinder singh big statement on navjot sidhu joining congress party
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजो​त सिद्ध् पर दिया बयान
नवजोत सिद्धू हाथ पकड़ेंगे या झाड़ू थामेंगे, इस बार अभी सस्पेंस बरकरार है। इस बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें लेकर बड़ा बयान दिया।
विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू और आवाज-ए-पंजाब के अन्य नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कोई रोक नहीं है।

सोमवार को यहां जारी बयान में कैप्टन ने कहा कि वह हमेशा से कहते आए हैं कि कांग्रेस की नीतियों पर विश्वास करने वाले सिद्धू व अन्य नेताओं का कांग्रेस में शामिल होने के लिए स्वागत है। इस क्रम में वह नहीं जानते कि क्यों बार-बार उनसे यह सवाल पूछा जाता है।
विज्ञापन


 

मुद्दे पर मेरा पक्ष शुरू से ही स्पष्ट है

captain amrinder singh big statement on navjot sidhu joining congress party
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
कैप्टन ने कहा कि इस मुद्दे पर उनका पक्ष शुरू से ही स्पष्ट है। वास्तव में भारतीय जनता पार्टी छोड़ने के बाद सिद्धू को कांग्रेस में शामिल होने के लिए कहने वाले वह पहले व्यक्ति थे। कैप्टन ने स्पष्ट किया कि चाहे सिद्धू हों या बैंस बंधु या फिर परगट सिंह, उनके लिए कांग्रेस पार्टी के दरवाजे हमेशा खुले हैं।

इन लोगों की जड़ें कांग्रेस के साथ जुड़ी हैं और ये लंबे वक्त तक कांग्रेस से दूर नहीं रह सकते हैं। उक्त मुद्दे पर उनका पक्ष हमेशा से साफ व स्पष्ट रहा है। यदि समान विचारधारा वाले लोगों के जुड़ने से पार्टी मजबूत होती है, तो हम ऐसे अवसरों से फायदा ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed