{"_id":"580e15d74f1c1b3924bc2232","slug":"captain-amrinder-singh-big-statement-on-navjot-sidhu-joining-congress-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने की बात पर कैप्टन ने दिया बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने की बात पर कैप्टन ने दिया बड़ा बयान
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Mon, 24 Oct 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिद्ध् पर दिया बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवजोत सिद्धू हाथ पकड़ेंगे या झाड़ू थामेंगे, इस बार अभी सस्पेंस बरकरार है। इस बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें लेकर बड़ा बयान दिया।
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू और आवाज-ए-पंजाब के अन्य नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कोई रोक नहीं है।
सोमवार को यहां जारी बयान में कैप्टन ने कहा कि वह हमेशा से कहते आए हैं कि कांग्रेस की नीतियों पर विश्वास करने वाले सिद्धू व अन्य नेताओं का कांग्रेस में शामिल होने के लिए स्वागत है। इस क्रम में वह नहीं जानते कि क्यों बार-बार उनसे यह सवाल पूछा जाता है।

मुद्दे पर मेरा पक्ष शुरू से ही स्पष्ट है
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
कैप्टन ने कहा कि इस मुद्दे पर उनका पक्ष शुरू से ही स्पष्ट है। वास्तव में भारतीय जनता पार्टी छोड़ने के बाद सिद्धू को कांग्रेस में शामिल होने के लिए कहने वाले वह पहले व्यक्ति थे। कैप्टन ने स्पष्ट किया कि चाहे सिद्धू हों या बैंस बंधु या फिर परगट सिंह, उनके लिए कांग्रेस पार्टी के दरवाजे हमेशा खुले हैं।
इन लोगों की जड़ें कांग्रेस के साथ जुड़ी हैं और ये लंबे वक्त तक कांग्रेस से दूर नहीं रह सकते हैं। उक्त मुद्दे पर उनका पक्ष हमेशा से साफ व स्पष्ट रहा है। यदि समान विचारधारा वाले लोगों के जुड़ने से पार्टी मजबूत होती है, तो हम ऐसे अवसरों से फायदा ले सकते हैं।