{"_id":"57d6cd4a4f1c1bef30d4774a","slug":"captain-amrinder-singh-big-statement-on-arvind-kejriwal-kisan-menifesto","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल के लुभावने वायदों पर कैप्टन की तीखी प्रतिक्रिया, कही बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल के लुभावने वायदों पर कैप्टन की तीखी प्रतिक्रिया, कही बड़ी बात
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 12 Sep 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर सीएम अरविंद केजरीवाल के लुभावने वायदों पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कैप्टन ने कहा कि राज्य में कर्ज माफी संभव है। खराब आर्थिक हालात के बावजूद सरकार संसाधन जुटा सकती है। केंद्र सरकार ने पिछले दो सालों में क्रूड ऑयल आयात पर ही तीन लाख करोड़ रुपये बचाए हैं।
केंद्र से पंजाब का बोझ सहने की मांग की जा सकती है क्योंकि पंजाब के किसानों ने एक समय देश के लिए बहुत कुछ किया, आज देश की बारी है। कांग्रेस इस मुद्दे पर विधानसभा सत्र के दौरान प्राइवेट मेंबर बिल भी लाएगी। कैप्टन ने कहा कि पंजाब और पंजाबियों के हितों की अनदेखी के लिए बादल जिम्मेदार हैं। बादल ने हमेशा पंथक और पंजाबी भावनाओं का इस्तेमाल अपने हितों के लिए किया। पंजाब को तोड़ने के लिए भी बादल ही जिम्मेदार हैं।
कैप्टन ने कहा कि ड्रग रैकेट में केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली किसी को बचाना चाहते हैं। तभी जांच की गति धीमी हो गई है। कांग्रेस की सरकार बनते ही जांच की गति तेज की जाएगी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की ओर से सेवा में रहते हुए अपनी एनजीओ के लिए फोर्ड फाउंडेशन से चंदा लेने के मामले की जांच होनी चाहिए। इसके साथ ही आप विधायक देवेंद्र सहरावत की ओर से लगाए शारीरिक शोषण के आरोपों की भी जांच की जानी चाहिए।

केजरीवाल को भ्रष्टाचार पर बोलने का अधिकार नहीं
पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भ्रष्टाचार पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। वह खुद अपने भ्रष्ट प्रमुख सचिव राजेंद्र कुमार का बचाव करते रहे हैं। जिन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं।
अपने निवास पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कैप्टन ने अकाली दल छोड़कर आए जगजीवन पाल सिंह का पार्टी में स्वागत किया। कैप्टन ने कहा कि केजरीवाल कह रहे हैं कि बादलों को जेल भेजेंगे। जबकि, वह 2002 में ऐसा कर चुके हैं।
केजरीवाल चाहे जितना पंजाब का सीएम बनना चाहें, लेकिन वह किसी भी गैर-पंजाबी का विरोध करेंगे। केजरीवाल कह रहे हैं कि बादलों को जेल भेजेंगे, तो वह दिल्ली में ऐसा क्यों नहीं करते।