{"_id":"150cd75aaea47fe75d14944f1b7327a7","slug":"captain-amrinder-singh-alligade-aam-aadmi-party-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आप’ के 4 में से 2 सांसद नक्सली: कैप्टन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आप’ के 4 में से 2 सांसद नक्सली: कैप्टन
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Mon, 02 Jun 2014 03:33 PM IST
विज्ञापन
अमृतसर से सांसद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के चार सांसदों में दो नक्सली थे और 1960 दौरान चले इसके आंदोलन में सरगर्मी से शामिल थे। उन्होंने पार्टी को इन नेताओं की आंदोलन में भागीदारी को नकारने की चुनौती दी है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम ने कहा कि अपने बयान को लेकर उनके माफी मांगने का कोई सवाल नहीं है।
उन्होंने कहा कि पटियाला से सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी और फरीदकोट से सांसद प्रो. साधु सिंह व एक अन्य नेता डॉ. बलबीर सिंह सीपीआई (एमएल) की गतिविधियों में शामिल थे। कैप्टन ने साफ किया कि उन्होंने अमृतसर के डॉ. दलजीत सिंह को नक्सली नहीं कहा था।
विज्ञापन
घटिया राजनीति पर उतरे कैप्टन : डॉ. गांधी
पटियाला से आप के सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने कहा है कि पटियाला विधानसभा सीट के उप चुनाव में हार के डर से कैप्टन अमरिंदर सिंह बुरी तरह से बौखलाए हैं और घटिया राजनीति पर उतर आए हैं।
विज्ञापन
न तो उनका और न ही आप के डॉ. बलवीर सिंह का नक्सलवाद मूवमेंट से कभी भी कोई जुड़ाव रहा है। कैप्टन इस तरह के गैर जिम्मेदाराना बयान देकर लोगों का अपमान कर रहे हैं, जिन्होंने अपने कीमती वोट डालकर उन्हें चुना है। साथ ही मेडिकल प्रोफेशन का भी कैप्टन मजाक उड़ा रहे हैं। कैप्टन खुद ही घोटालों के केस में फंसे रहे हैं। विदेशों में पैसा होने के भी उन पर आरोप लगते रहे हैं। इस तरह का व्यक्ति अगर उनके बारे में गलत कहे, तो फिर इसमें उसका ही मजाक बनेगा। डॉ. बलवीर सिंह ने कहा कि वह कैप्टन के खिलाफ मानहानि का केस करेंगे।