{"_id":"f44ff888b1661431f74fb3b57fd91801","slug":"captain-amrinder-singh-advising-to-cm-badal","type":"story","status":"publish","title_hn":"'काम नहीं आता तो सीएम पद छोड़ें बादल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'काम नहीं आता तो सीएम पद छोड़ें बादल'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 14 Jul 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि सीएम प्रकाश सिंह बादल ब्यूरोक्रेसी पर गलती का आरोप लगाने के बजाय अपना घर संभालें।
विज्ञापन
कैप्टन ने कहा कि पांचवीं बार सीएम बनने के बाद भी बादल अफसरों के साथ काम करना नहीं सीख सके, तो उन्हें सीएम रहने का नैतिक अधिकार नहीं रह जाता।
उन्होंने बादल को याद दिलाया कि वह सरकार के प्रमुख हैं, जिसका अफसरशाही अहम हिस्सा है। यदि वह अफसरशाही पर आरोप लगाते हैं, तो आरोप उन पर आते हैं। अफसरशाही पर सभी असफलताओं का आरोप लगाकर बादल ने खुद को खराब कमांडर साबित कर दिया है।
विज्ञापन
उधर, कांग्रेस प्रवक्ता सुखपाल खैरा ने चेतावनी दी कि या तो सीएम भ्रष्ट अफसरों का खुलासा करते हुए उनके खिलाफ सख्त कदम उठाएं, या फिर इस्तीफा दें।
खैरा ने कहा कि नाबार्ड के कार्यक्रम में बादल ने सीनियर ब्यूरोक्रेट्स पर भ्रष्ट होने के आरोप लगाए थे। सूबे के सीएम द्वारा लगाए आरोपों की गहराई से जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन