फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   captain amarinder singh says Religious coarseness, send to jail accused of crimes

धार्मिक बेअदबी, अपराधों के आरोपियों को भेजेंगे जेल: कैप्टन अमरिंदर

Tue, 27 Dec 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Tue, 27 Dec 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
captain amarinder singh says Religious coarseness, send to jail accused of crimes
- फोटो : File Photo
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को वायदा किया कि धार्मिक बेअदबी और पंजाब के लोगों के खिलाफ अन्य अपराधों के आरोपी पाए जाने वालों को जेल में डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने के बाद कोई सब्सिडी वापस नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन


फतेहगढ़ साहिब में सोमवार को वार्षिक जोड़ मेल के मौके पर लोगों के भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कैप्टन अमरिंदर ने हाल ही के माह में पंजाब में बड़ी संख्या में बेअदबी की घटनाओं की निंदा करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक हमलों को सहन नहीं किया जाएगा और इन घटनाओं के लिए जिम्मेदारों को सजा दी जाएगी।
विज्ञापन


श्री गुरु ग्रंथ साहिब, श्री भागवत गीता, पवित्र कुरान शरीफ जैसे ग्रंथों को जलाने और फाड़े जाने की घटनाओं और बरगाड़ी में बेअदबी और पुलिस फायरिंग का जिक्र करते हुए कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि यह घटनाएं राज्य में अराजकता और सांप्रदायिक तौर पर बांटे जाने की स्थिति को रेखांकित करती हैं, जिसमें बादल शासन ने पंजाब को धकेल दिया है। कैप्टन ने कहा कि कांग्रेस सरकार न सिर्फ कृषि क्षेत्र को मुफ्त बिजली की सप्लाई जारी रखेगी, बल्कि औद्योगिक और व्यापारिक उपभोक्ताओं के लिए बिजली के रेट कम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कैप्टन के संग पंजाब कांग्रेस के कई विधायक मौजूद रहे। इनमें कुलजीत नागरा, बलबीर सिंह सिद्धू, गुरकीरत कोटली, रणदीप नाभा, साधु सिंह धर्मसोत, जगमोहन सिंह कंग और अमरीक ढिल्लों शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed