{"_id":"576e96384f1c1b353db47d37","slug":"captain-amarinder-singh-reaction-about-malerkotla-insident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्रंथ की बेअदबी की सूचना देने गए लोगों पर दागीं 90 गोलियां: कैप्टन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रंथ की बेअदबी की सूचना देने गए लोगों पर दागीं 90 गोलियां: कैप्टन
ब्यूरो/अमर उजाला, बस्सी पठाना (फतेहगढ़ साहिब)
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:08 PM IST
विज्ञापन
हलके विच कैप्टन मुहिम को लेकर बस्सी पठाना विधान सभा हलका में आज कैप्टन अमरिंदर सिंह जहां लोगों से रुबरु हुए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि जब लोग पवित्र ग्रंथ शरीफ की बेअदबी की सूचना विधायक को देने उनके घर गए तो वहां लोगों पर 90 गोलियां दागीं गई।
कैप्टन ने अपने मोबाइल से उन जख्मी लोगों की फोटो भी दिखाई जो इस गोलीबारी में घायल हुए। कैप्टन ने कहा कि बरगाड़ी और बहिबल कलां गोलीकांड भी बादलों की देन हैं और पंजाब का माहौल खराब करने में कोई न कोई गहरी साजिश की जा रही है।
उन्होंने सरकार से मालेरकोटला बेअदबी मामले में बारीकी से जांच कर जल्द रिपोर्ट पेश करने को कहा है। कैप्टन शनिवार को बस्सी पठाना पहुंचे थे। सुबह दस बजे गिल पैलेस बस्सी पठाना में हलके विच कैप्टन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें पांच हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कैप्टन ने तीन घंटे तक लोगों की समस्याएं सुनी। कैप्टन से बात करने के लिए 4132 लोगों ने पंजीकरण किया था जिसमें से करीब 55 लोगों से ही कैप्टन बात कर पाए। कैप्टन ने बाकी की शिकायतों को कांग्रेस की सरकार बनने पर 100 दिनों में हल करने का भरोसा दिया।
उन्होंने आश्वासन दिया कि मंडी गोबिंदगढ़ समेत पंजाब भर में नई इंडस्ट्री को बढ़ावा दिया जाएगा, किसानों की फसल की भरपाई और पेमेंट एक दिन में होगी, गरीबों को पांच मरले का प्लाट और आर्थिक मदद दी जाएगी, नीले व पीले कार्ड उनको ही दिए जाएंगे जो हकदार हैं, दिव्यांग बच्चों के लिए स्कूल और हर घर में एक नौकरी दी जाएगी, कृषि पर निर्भर किसानों को ट्यूबवेल और बिजली मिलेगी। उनके साथ जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हरिंदर सिंह भांबरी, बस्सी इंचार्ज लखविंदर कौर गरचा, हरनेक सिंह दीवाना भी मौजूद थे।

बीजेपी काला दिन मनाने की बजाय मौजूदा हालात सुधार
विधानसभा क्षेत्र में लोगों से चर्चा करने पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह पहुंचे
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रदेश भर में शनिवार को भाजपा की तरफ से मनाए गए काला दिवस पर कहा कि बीजेपी 50 साल पीछे जाने के बजाय नशे खत्म करे, लोगों को पानी की सुविधा दे और बिजली सप्लाई निर्विघ्न कर देश हित के लिए काम करे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 84 के 186 केसों की जांच के लिए केंद्र सरकार द्वारा बनाई नए कमीशन की जांच का स्वागत किया
कार्यक्रम के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह दोपहर का खाना खाने के लिए खमाणों के गांव पोलोमाजरा हाईवे पर मौजूद कैप्टन के ढाबे पर रुके और वहां पार्टी वर्करों के साथ खाना खाया।
कमलनाथ ने इस्तीफा देकर सही किया
पंजाब कांग्रेस प्रभारी ओहदे से इस्तीफा दे चुके कमलनाथ के सवाल पर कैप्टन ने कहा कि कमलनाथ ने इस्तीफा देकर सही किया।32 साल बाद कमलनाथ का नाम 84 के दंगों में उछाला जा रहा था। कमलनाथ का नाम न रंगनाथन कमीशन में था और न नानावती की रिपोर्ट में। 32 साल बाद उनका नाम इस मामले में आया तो आरोप सच होने से पहले उन्होंने पार्टी की बेहतरी के लिए इस ओहदे से खुद इस्तीफा दे दिया।