{"_id":"5d3b19e78ebc3e6cb568487c","slug":"captain-amarinder-singh-promotes-vir-chakra-awardee-satpal-singh-on-kargil-vijay-diwas","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल का नायकः शेर खान समेत चार पाकिस्तानियों को उतारा था मौत के घाट, कैप्टन ने दिया डबल प्रमोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल का नायकः शेर खान समेत चार पाकिस्तानियों को उतारा था मौत के घाट, कैप्टन ने दिया डबल प्रमोशन
Fri, 26 Jul 2019 09:20 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 26 Jul 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
सतपाल सिंह
- फोटो : ANI
कारगिल जंग के नायक सतपाल सिंह के पंजाब पुलिस में सीनियर कांस्टेबल के तौर पर नौकरी करने की खबर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह तक पहुंची। उन्होंने फौरन ही उन्हें डबल प्रमोशन देकर असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर बनाने के आदेश दे दिए। सतपाल को कारगिल जंग में वीर चक्र मिला था। सीएम को सतपाल की हालत देख बहुत धक्का लगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार ने 2010 में भर्ती के दौरान उनके योगदान को पूरी तरह अनदेखा कर दिया। जंग में बेमिसाल बहादुरी दिखाने के बाद भी उन्हें कांस्टेबल की नौकरी कर बदनामी सहनी पड़ी। सीएम ने कहा कि शुक्रवार सुबह ही उन्हें सतपाल के बारे में पता चला। तब उन्होंने उनके संबंध में हुई भूल को सुधारने का फैसला किया।
विज्ञापन
सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि सतपाल को डबल प्रमोशन दिया जाएगा, जिसके लिए डीजीपी पंजाब पुलिस रूल्स में ढील देंगे। सीएम ने इसके लिए अधिकृत किया है। सतपाल की जन्म तिथि सात नवंबर 1973 है, उनकी आयु में ढील देने के लिए भी डीजीपी को अधिकार दिए गए हैं। ऑपरेशन विजय के दौरान सतपाल द्रास सेक्टर में तैनात थे।
विज्ञापन
टाइगर हिल पर कब्जा करने वाली टुकड़ी की मदद करने वाली टीम के हिस्सा के तौर पर सतपाल ने नॉर्दर्न लाइट इन्फैंट्री के कैप्टन शेर खान और तीन अन्य लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद शेर खान को पाक के सर्वोच्च सम्मान निशान-ए-हैदर से सम्मानित किया गया था।
यह पुरस्कार भारतीय ब्रिगेड कमांडर की सिफारिश पर दिया गया था। बाद में सतपाल पुलिस में भर्ती हो गए। वह संगरूर में ड्यूटी निभा रहा थे। छह माह पहले उन्होंने ट्रैफिक भवानीगढ़ में तबादले की मांग की थी जिसे स्वीकार कर लिया गया था।
विजय दिवस पर सीएम ने दी कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कारगिल जंग की बीसवीं वर्षगांठ पर विजय दिवस समारोह के दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की। सीएम ने बोगनविलिया गार्डन स्थित जंगी यादगार में जाकर पंजाब के 54 जवानों समेत सभी शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धा के फूल भेंट किए। उन्होंने बहादुर जवानों द्वारा देश की एकता व अखंडता के लिए दिखाए आदर्शों से प्रेरणा लेने को कहा। इस अवसर पर उन्होंने माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपेयरेटरी इंस्टीट्यूट के कैडेट्स से बात भी की।