फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain Amarinder singh on Panchkula Violence

मंगलवार तक इंटरनेट बंद, सीएम बोले- किसी भी कीमत पर हालात बिगड़ने नहीं देंगे

Mon, 28 Aug 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 28 Aug 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
Captain Amarinder singh on Panchkula Violence
Captain Amarinder Singh - फोटो : अमर उजाला
पंजाब सरकार ने सूबे में स्थगित की गई मोबाइल इंटरनेट सेवाओं (2जी/3जी/4जी/सीडीएमए), सभी एसएमएस सेवाओं और डोंगल सेवाओं  को 29 अगस्त तक स्थगित रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि यह फैसला, 28 अगस्थ को पंचकूला स्थित सीबीआई कोर्ट द्वारा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दुराचार के केस में सजा सुनाए जाने के मद्देनजर किया गया है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि यह एहतियाती कदम सूबे में शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। 
विज्ञापन


पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रविवार को भी दोहराया कि वह अपने सूबे में कानून-व्यवस्था किसी कीमत पर बिगड़ने नहीं देंगे। इसके लिए जो भी कदम उठाना पड़ेगा, झिझकेंगे नहीं। मुख्यमंत्री ने आला पुलिस और सिविल अफसरों के साथ रविवार को मालवा क्षेत्र के इलाकों का दौरा किया और वहां शुक्रवार को हुई हिंसा व आगजनी की घटनाओं में हुए नुकसान को भी देखा। उन्होंने कहा कि दंगाइयों से निपटने के लिए पुलिस व सुरक्षा बलों को खुली छूट दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Captain Amarinder singh on Panchkula Violence
Captain Amarinder Singh - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य में किसी भी कीमत पर शांति बनाए रखने के लिए वचनबद्ध है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समुचित सुरक्षा व्यवस्था की गई है और राज्य के लोगों में किसी तरह की दहशत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि 25 अगस्त की घटनाओं के बाद से अब तक पंजाब में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है और पंजाब पूरी तरह शांत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला व हरियाणा के अन्य हिस्सों में, पंजाब और दिल्ली में शुक्रवार को हुई हिंसा और आगजनी की घटनाएं, जिनसे कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई थी कि जांच कराने का फैसला केंद्र सरकार को लेना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले पर केंद्र सरकार को फैसला लेना होगा। पूरे फसाद का कारण पंचकूला में भारी संख्या में डेरा समर्थकों का एकत्र होना था।

इसी वजह से मौतें हुईं और अब तक जिन 24 मृतकों की शिनाख्त हुई है, उनमें 11-11 पंजाब व हरियाणा के और एक-एक राजस्थान व उत्तराखंड के हैं। मुख्यमंत्री ने रविवार को मानसा के कोटली कलां से अपने दौरे की शुरुआत कर मौड़, बठिंडा, बालुआना (बठिंडा ग्रामीण), गीदड़बाहा और मलौट का दौरा किया और वहां लोगों व सुरक्षा बलों से बातचीत कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर खुशी जाहिर की। 

बालुआना रेलवे स्टेशन पहुंचे कैप्टन 

Captain Amarinder singh on Panchkula Violence
Captain Amarinder Singh
बालुआना रेलवे स्टेशन पहुंचे कैप्टन 
बठिंडा ग्रामीण क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने बालुआना रेलवे स्टेशन का दौरा किया, जहां गत शुक्रवार को डेराप्रेमियों ने आगजनी की थी। मुख्यमंत्री ने रेलवे स्टेशन के स्टाफ से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, पीपीसीसी अध्यक्ष सुनील जाखड़, मीडिया एडवाइजर रवीन ठुकराल, सीएम के मुख्य प्रधान सचिव सुरेश कुमार, प्रधान सचिव तेजवीर सिंह, डीजीपी सुरेश अरोड़ा, डीजी इंटेलिजेंस दिनकर गुप्ता और सीएम के राजनीतिक सचिव कैप्टन संदीप संधू भी थे।

हरियाणा के सीएम ने नहीं किया संपर्क
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि मामले को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने उनके साथ संपर्क में रहने की कोई कोशिश नहीं की, बल्कि पंजाब इंटेलिजेंस एजेंसी नियमित रूप से हरियाणा पुलिस और खुफिया तंत्र को सूचनाएं उपलब्ध कराती रही। एक प्रश्न के जवाब में कैप्टन ने डेरा हिंसा की प्रधानमंत्री की ओर से निंदा किए जाने का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार उन अपराधियों से निपटेगी जिन्होंने हिंसा फैलाई। उन्होंने यह भी कहा कि किसी को भी देश के किसी हिस्से या राज्य में कानून-व्यवस्था भंग करने की इजाजत नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed