फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Captain amarinder singh demands to dismiss defense minister manohar parrikar

कैप्टन ने पीएम मोदी से की ऐसी मांग, सुनकर हैरान रह गए सभी!

Wed, 26 Oct 2016 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 26 Oct 2016 10:16 AM IST
विज्ञापन
Captain amarinder singh demands to dismiss defense minister manohar parrikar
कैप्टन की पीएम मोदी से मांग - फोटो : File Photo
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएम मोदी से ऐसी मांग कर दी, जिसे जिसने सुना वो हैरान रह गया। दरअसल, पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि भारतीय सेना का मनोबल बनाए रखने को पीएम नरेंद्र मोदी को फौरन रक्षामंत्री मनोहर परिकर को बर्खास्त कर देना चाहिए। उन्होंने सेना का दर्जा घटाने पर हैरानी जताई है।
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण विभाग को संभालने की इजाजत किसी नाकाबिल को नहीं दी जा सकती। उन्होंने सिविल प्रशासन में सैनिकों को दर्जा घटाने संबंधी रक्षामंत्री के आदेश की निंदा की। कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रक्षामंत्री ने पत्र जारी कर सभी पदों में सेना का दर्जा घटा दिया है। 
विज्ञापन

अमरिंदर सिंह ने सेना का दर्जा घटाने पर जताई हैरानी

Captain amarinder singh demands to dismiss defense minister manohar parrikar
पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर - फोटो : File Photo
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि परिकर अफसरशाही के हितों को पूरा करने के लिए भारतीय सेना का मनोबल गिरा रहे हैं। एक कर्नल जो अभी एक डायरेक्टर के बराबर होता था, अब ज्वाइंट डायरेक्टर के बराबर होगा। डायरेक्टर को ब्रिगेडियर के बराबर कर दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि पीएम को निजी तौर पर मामले में दखल देते हुए इस फैसले को वापस लेना चाहिए, क्योंकि सेना का मनोबल गिरने से दुश्मनों के खिलाफ देश की ताकत पर बुरा असर पड़ेगा। कहा कि परिकर लगातार सेना को अपमानित करने की कोशिश कर रहे हैं। इसकी कीमत देश को चुकानी पड़ सकती है। परिकर खुद को सबसे बुरा रक्षामंत्री साबित कर रहे हैं। कैप्टन ने कहा कि बतौर एक पूर्व सैनिक वह जानते हैं कि एक सैनिक क्या चाहता है। एक उचित दर्जा उसकी उम्मीदों में से एक है। सैनिकों को अधिकारों से वंचित करना उनके मनोबल में गिरावट ला सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed