{"_id":"57d81f0a4f1c1ba73dd47ced","slug":"captain-amarinder-says-opposition-to-the-government-was-forced-to-walkout","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहली बार, विपक्ष ने सरकार को वाकआऊट करने पर मजबूर किया: कैप्टन अमरिंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार, विपक्ष ने सरकार को वाकआऊट करने पर मजबूर किया: कैप्टन अमरिंदर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 14 Sep 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अकाली-भाजपा को चर्चा से भागने व बचाव की हालत में आने के लिए मजबूर करने पर पार्टी विधायकों को बधाई दी है। इस क्रम में विधायकों के धरने का समर्थन करते हुए व उन्हें उचित करार देते हुए कैप्टन ने कहा कि इतिहास में पहली बार विपक्ष ने सरकार को हाऊस से वाकआऊट करने पर मजबूर कर दिया है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि आप विधानसभा से भाग सकते हो, लेकिन राज्य के लोगों से आप कैसे भाग सकोगे और हम आपको लोगों को अदालत में घसीटने जा रहे हैं। उन्होंने खुलासा किया कि विधानसभा से शुरू हुए प्रदर्शन राज्यभर में जाएंगे और आखिरी जंग वोटों के जरिए लड़ी जाएगी।

'कब तक भागोगे सीएम साहब'
कैप्टन अमरिंदर सिंह
इस दौरान प्रदर्शनकारी विधायकों को मिलने व उन्हें धरना हटाने के लिए कहने पहुंचे मुख्यमंत्री पर बरसते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने मगरमच्छ के आंसु बहाने की कोशिश की है। जबकि उन्हें गत दिवस ही चर्चा में दखल देनी चाहिए थी।
यह बहुत ही छोटा व बहुत ही देरी से उठाया गया कदम है और बादल अपने पुराने अंदाज में मगरमच्छ के आंसु बहाने की कोशिश कर रहे हैं। यदि वह वास्तव में ईमानदार होते, तो हाऊस के नेता के रूप में हालतों को इस स्थिति में न पहुंचने देते।
कैप्टन अमरिंदर ने ऐलान किया कि लड़ाई तो अभी शुरू हुई है और हम इसे निर्णायक नतीजे तक पहुंचाएंगे। यह प्रदर्शन विधानसभा से बाहर निकलकर राज्य की हर गली-नुक्कड़ तक जाएंगे।
कांग्रेसी वर्करों ने प्रत्येक जिले व ब्लाक स्तर पर प्रदर्शन करके व पुतले फूंककर सरकार के खिलाफ पहले ही हमले शुरू कर दिए हैं।