{"_id":"bb06c70b18fa2cf2cf25c5efce999483","slug":"captain-advised-to-rajnath-singh-on-hsgpc-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन ने राजनाथ को चेताया, न सुनें बादल की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन ने राजनाथ को चेताया, न सुनें बादल की
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sat, 05 Jul 2014 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को चेतावनी दी है कि वह हरियाणा के लिए अलग एसजीपीसी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल के हाथों गुमराह न हों। अच्छा होगा यदि भारत सरकार इस मामले को न छेड़े।
विज्ञापन
बादलों द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री से मिलकर हरियाणा के सिखों के लिए अलग एसजीपीसी न बनने दिए जाने की अपील पर कैप्टन ने कहा है कि यह न सिर्फ राज्य के संवैधानिक और वैधानिक अधिकार में दखल होगा, बल्कि हरियाणा के सिखों की भावनाओं की अनदेखी होगी।
विज्ञापन
सांसद ने केंद्रीय गृह मंत्री को दिल्ली, बिहार और महाराष्ट्र जैसे स्थानों पर काम कर रही अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के बारे में बताया है। उन्होंने पूछा कि जब यह राज्य अपनी स्वतंत्र गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियां बना सकते हैं, तो फिर हरियाणा के सिखों के समानाधिकार को क्यों नकारा जा रहा है।
विज्ञापन
बादलों के दावों कि हरियाणा में अलग कमेटी सिखों को बांट देगी, पर कैप्टन ने कहा है कि बादलों व इनके नियंत्रण वाली अकाली दल को छोड़कर पंजाब के ज्यादातर सिख व सियासी संगठन पहले ही हरियाणा के लिए अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के हक में आवाज बुलंद कर चुके हैं।
बादल और एसजीपीसी प्रधान आरोप लगा रहे हैं कि हरियाणा की कांग्रेस सरकार आगामी चुनावों में सिखों का समर्थन हासिल करने के लिए यह कदम उठा रही है, जिससे साबित होता है कि हरियाणा के सिख ऐसा चाहते हैं।