फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain Abhimanyu may join rajya sabha

हरियाणाः अब तैनात होगी मुख्यमंत्री की राजनीतिक टीम, राज्यसभा में जा सकते हैं कैप्टन अभिमन्यु

Tue, 19 Nov 2019 09:35 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 19 Nov 2019 09:35 AM IST
विज्ञापन
Captain Abhimanyu may join rajya sabha
हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु
हरियाणा में नई सरकार के गठन के बाद अब मुख्यमंत्री की राजनीतिक टीम की तैनाती की तैयारी है। इसी सप्ताह ओएसडी और एडवाइजरों के नाम फाइनल हो जाएंगे। इसके अलावा सूबे में जो दिग्गज नेता हार गए हैं। उन्हें भी एडजस्ट करने पर विचार किया जा रहा है। जिसमें पहला नंबर कैप्टन अभिमन्यु का है। राज्यसभा की दो सीटें खाली हो चुकी हैं।
विज्ञापन


यूं तो कई नेता इन दो सीटों के लिए लाबिंग कर रहे हैं, लेकिन पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का नाम सबसे ऊपर है। आलाकमान की ओर से कैप्टन के नाम पर मोहर लग सकती है। जबकि बादली से चुनाव हारे ओम प्रकाश धनखड़ के नाम पर प्रदेश अध्यक्ष बनाने को लेकर विचार चल रहा है।
विज्ञापन


धनखड़ के नाम पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी आपत्ति नहीं है और आलाकमान में भी धनखड़ की अच्छी पकड़ है। उधर रोहतक में पूर्व सीएम हुडडा के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए मनीष ग्रोवर को भी अहम पद दिए जाने पर विचार चल रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार के तौर पर ग्रोवर को नियुक्ति मिल सकती है। ग्रोवर को पद दिया जाना इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि रोहतक में पार्टी किसी भी सूरत में अपनी पकड़ कमजोर नहीं करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्यंत को मिला पीएस

एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को प्रमुख सचिव के तौर पर डिप्टी सीएम के साथ तैनात किए जाने की तैयारी है। सीनियर आईएएस अधिकारियों ने इस बावत दांव-पेंच भी लगाने शुरू कर दिए हैं। दुष्यंत के पास 11 महत्वूपर्ण विभागों की कमान है। ऐसे में बिना वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की तैनाती के इन विभागों के काम भी पूरे नहीं हो सकते।

प्रिंसिपल ओएसडी के पद पर कायम रहेंगे नीरज
मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल ओएसडी के पद पर नीरत दफ्तुआर कायम रहेंगे। नीरज पिछली सरकार में भी इसी पद पर तैनात थे। इस बार भी उनकी तैनाती तय मानी जा रही है। जल्द ही इस बावत आर्डर जारी कर दिए जाएंगे। लेकिन ब्यूरोक्रेसी में अधिक बदलाव अभी नहीं होगा। सीएमओ में तैनात अधिकारी अभी टस से मस नहीं होंगे।

ओएसडी रेजीडेंस का पद भी रहेगा
वर्तमान सरकार में एक ओएसडी रेजीडेंस का पद भी रहेगा। अभी तक ऐसा कोई पद नहीं था, लेकिन इस बार मुख्यमंत्री आवास पर चहल-पहल अधिक होने के आसार हैँ। सीएम स्वयं भी पहले से अधिक व्यवहार कुशल दिखेंगे। लिहाजा ओएसडी ऐजीडेंस का पद बहुत जरूरी है। इस पद पर भी किसी व्यवहार कुशल व्यक्ति की ही तैनाती हेागी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed