फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Capt Amarinder Singh today launched a website and a mobile app dedicated to the 550th Prakash Parv

550वें प्रकाश पर्व को समर्पित वेबसाइट, मोबाइल ऐप और सोशल मीडिया प्लेटफार्म लांच

Thu, 05 Sep 2019 10:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Sep 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
Capt Amarinder Singh today launched a website and a mobile app dedicated to the 550th Prakash Parv
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वेबसाइट और एप की शुरुआत की - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित वेबसाइट, मोबाइल एप और सोशल मीडिया प्लेटफार्म लांच किया। सूचना प्रौद्यौगिकी के इन प्लेटफार्मों को लांच करने का मकसद, इस साल नवंबर में होने वाले समागमों के साथ श्रद्धालुओं को आकर्षक ढंग से जोड़ना है।

विज्ञापन


इस मौके पर कैप्टन ने कहा कि यह डिजिटल प्लेटफार्म न सिर्फ मुल्क में बल्कि पूरे विश्व में लोगों को खास तौर पर हमारे नौजवानों को श्री गुरु नानक देव जी के फलसफे, जिसकी मौजूदा समय में पूरी सार्थकता है, के साथ जोड़ने के लिए सहायक होगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का उद्देश्य सहनशीलता, शांति, महिलाओं के अधिक अधिकारों और प्राकृतिक साधनों की संभाल के सिद्धांत पर आधारित समानता वाले समाज का सृजन करना है जिसका वर्णन इस वेबसाइट पर भी किया गया है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा और खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी के साथ गुरु साहिब जी के प्रकाश पर्व के संबंध में वेबसाइट  550yearsofgurunanakdevji.com की शुरुआत की। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफार्म भी लांच किया गया जिनमें फेसबुक मान 550YearsofguruNanakDevJi, टविट्टर हैंडल 550yrsguruNanak, इंस्टाग्राम अकाउंट 550YearsofguruNanakDevji और एक यू-ट्यूब चैनल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रशासकीय सुधारों संबंधी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनी महाजन, अतिरिक्त मुख्य सचिव (विकास) विश्वजीत खन्ना, अतिरिक्त मुख्य सचिव (सहकारिता) कल्पना मित्तल बरूआ, प्रमुख सचिव (पर्यटन और सांस्कृतिक मामले) विकास प्रताप सिंह, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव गुरकिरत कृपाल सिंह, रेज़ीडेंट कमिश्नर (पंजाब भवन) राखी गुप्ता भंडारी, इनवेस्ट पंजाब के सीईओ रजत अग्रवाल, उद्योग विभाग के डायरेक्टर सी. सिबन और पीएसआईडीसी के एमडी दीप्ति उप्पल उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed