फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Capt Amarinder Singh to announce new political party in November

कैप्टन अमरिंदर सिंह का एलान: नवंबर में बनाएंगे अपनी पार्टी, कांग्रेस से गठबंधन नहीं, कहा- कृषि कानूनों का हल जल्द

Tue, 19 Oct 2021 10:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Oct 2021 10:11 PM IST
सार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने अगले सियासी कदम को लेकर तस्वीर साफ कर दी है। नवंबर में कैप्टन नए दल का गठन करेंगे। कांग्रेस को छोड़कर वह अन्य सभी दलों को साथ लेकर चलने की बात कह रहे हैं। कैप्टन को उम्मीद है कि कृषि कानूनों का हल भी जल्द ढूंढ लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Capt Amarinder Singh to announce new political party in November
कैप्टन अमरिंदर सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर मंगलवार को विराम लगाते हुए साफ कर दिया कि वह नवंबर में अपनी अलग पार्टी का एलान कर देंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह अपनी पार्टी में उन सीनियर टकसाली नेताओं को तरजीह देंगे, जो अपने दलों से अलग हो चुके हैं।

विज्ञापन


यह भी कहा है कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को छोड़ किसी भी अन्य दल से गठबंधन करने का विकल्प खुला रखेगी। अगर भाजपा, अकाली दल और अन्य दलों से अलग हुए नेता उनकी पार्टी में आते हैं तो इस तरह एक नया राजनीतिक मंच प्रदेश की जनता के सामने मजबूत विकल्प के रूप में पेश होगा, जो पंजाब को नई दिशा देने में भी समर्थ होगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि गत माह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सियासी हलकों में कयास लगाए जा रहे थे कि कैप्टन भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इन कयासों को उस समय और बल मिला जब कैप्टन ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान गृह मंत्री अमित शाह समेत कई सीनियर भाजपा नेताओं से मुलाकात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव से पहले और बाद में करेंगे अन्य दलों से गठबंधन

मंगलवार को कैप्टन की ओर से भाजपा से गठबंधन किए जाने के संकेतों ने फिर से नए समीकरणों पर चर्चा शुरू कर दी। कैप्टन का कहना है कि 2022 विधानसभा चुनाव से पहले ही उनकी पार्टी राज्य में पूरी तरह सक्रिय हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि नई पार्टी के प्रत्याशियों का एलान भी चुनाव नजदीक आते ही कर दिया जाएगा। अन्य दलों के गठबंधन के बारे में उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि ऐसा गठबंधन चुनाव से पहले भी हो सकता है और चुनाव के बाद भी।

जल्द ढूंढ लिया जाएगा कृषि कानूनों का हल: कैप्टन
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह दो दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को दिल्ली पहुंचे। हालांकि पिछली यात्रा की तरह ही इस बार भी उनकी यात्रा को निजी यात्रा बताया जा रहा है लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू में कैप्टन द्वारा यह भरोसा जताए जाने पर कि तीन कृषि कानूनों का हल जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा, पंजाब की सियासत में नए सिरे से अटकलों ने जन्म ले लिया है। मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद बीते एक माह के दौरान कैप्टन का यह तीसरा दिल्ली दौरा है।




अपने पहले दिल्ली दौरे के समय वह गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे, जबकि दूसरे दौरे के दौरान वह अपनी सांसद पत्नी परनीत कौर के सरकारी आवास पर ठहरे थे। इस बार भी कैप्टन के केंद्रीय मंत्रियों से मिलने की संभावना है। माना जा रहा है कि कैप्टन पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नए धरातल की तलाश में हैं। इस दौरान अगर वह तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने का केंद्र पर दबाव बनाने में सफल हुए तो संभव है कि कैप्टन भाजपा में दिखाई दें। वैसे उन्होंने एलान कर दिया है कि वह कांग्रेस छोड़ेंगे लेकिन भाजपा में नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed