फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Capt Amarinder Singh's statement on Rahul Gandhi's resignation

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- पार्टी की हार को अकेले राहुल के कंधों पर नहीं लादा जा सकता

Thu, 04 Jul 2019 01:44 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 04 Jul 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
Capt Amarinder Singh's statement on Rahul Gandhi's resignation
कैप्टन अमरिंदर सिंह, राहुल गांधी - फोटो : फाइल

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफे पर निराशा प्रकट करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि राहुल को उसी गतिशीलता और मुकाबले की भावना से पार्टी का नेतृत्व लगातार करते रहना चाहिए, जिस प्रकार उन्होंने चुनाव अभियान के दौरान किया था। मुख्यमंत्री ने उम्मीद प्रकट की कि राहुल जल्द ही पार्टी को फिर से ऊंचाइयों की ओर ले जाने के लिए वापस आएंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समय पार्टी के लिए बहुत ही मुश्किलों भरा है लेकिन हम इकट्ठे होकर इस स्थिति से निकल आएंगे और राहुल के नेतृत्व और सोच के साथ ज्यादा शक्तिशाली होंगे।
विज्ञापन


कैप्टन ने दोहराया कि हाल ही के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार का सारा बोझ अकेले राहुल के कंधों पर नहीं लादा जा सकता क्योंकि यह सभी कांग्रेसी नेताओं की सामूहिक जिम्मेदारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक चुनावी हार से राहुल के संपूर्ण नेतृत्व को परिभाषित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि सामूहिक हार के लिए राहुल द्वारा अपने आप को जवाबदेह बनाना सही नहीं है।

लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में राहुल द्वारा सफलतापूर्वक पार्टी की जीत के लिए नेतृत्व करने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्पष्ट तौर पर बहुत से कारकों के कारण घटा है, जिसने लोकसभा चुनावों में पार्टी को नीचे की ओर धकेला है। भाजपा ने राष्ट्रवाद द्वारा चुनाव में जीत हासिल की है जिसने राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस की सकारात्मक चुनाव मुहिम को दबा लिया।

राहुल को मनाने में असफल रहे : कैप्टन
कैप्टन ने कहा कि विजय और पराजय किसी भी राजनीतिक पार्टी की चुनावी राजनीति का हिस्सा होती हैं और प्रत्येक हार पार्टी के पुन: उभरने के लिए मंच मुहैया कराती है। राहुल की गतिशील और सुलझे हुए नेतृत्व में कांग्रेस लाजिमी तौर पर फिर उभरेगी और यह ज्यादा शक्तिशाली होगी।

कैप्टन ने कहा कि यही बात उन्होंने और दूसरे कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों ने राहुल को सोमवार को नई दिल्ली में हुई मीटिंग के दौरान कही थी लेकिन वह इस्तीफा न देने संबंधी पुनर्विचार करने के लिए राहुल को मनाने में असफल रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed