{"_id":"5e15fb738ebc3e881822954d","slug":"capt-amarinder-singh-reply-to-former-mp-cm-shivraj-singh-chouhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"CAA पर शिवराज चौहान को कैप्टन का जवाब, बोले-भाजपा को अपनी जिद की भारी कीमत चुकानी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CAA पर शिवराज चौहान को कैप्टन का जवाब, बोले-भाजपा को अपनी जिद की भारी कीमत चुकानी होगी
Thu, 09 Jan 2020 12:23 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह, शिवराज सिंह।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के बयान पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पलटवार किया है। कैप्टन ने कहा कि भाजपा को सीएए लागू करने की जिद की बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने आगे कहा कि जब एक निर्वाचित सरकार अपने लोगों की आवाज नहीं सुनती तो वह आत्मविश्वास खो देती है और गिर जाती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर बीजेपी का रुख खतरनाक रूप से फासीवादी दृष्टिकोण को पेश करता है। कैप्टन ने कहा कि उनकी सरकार इस विभाजनकारी अधिनियम को लागू होने का कोई रास्ता नहीं देंगे। कैप्टन ने कहा- आप हमें ऐसा करने के लिए मजबूर नहीं कर सकते।
विज्ञापन
उन्होंने दोहराया कि वह खुद और कांग्रेस दोनों दूसरे देशों में सताए गए अल्पसंख्यकों की नागरिकता देने के खिलाफ नहीं है। कैप्टन शिवराज चौहान पर पलटवार करते हुए कहा कि यह स्पष्ट है कि अन्य भाजपा नेताओं की तरह चौहान को भी सीएए परिणामों की कोई भनक नहीं है और न ही वह इसे समझना चाहते हैं।
विज्ञापन
कैप्टन ने कहा कि उन्हें पता नहीं है कि वह किस बारे में बात कर रहे हैं। उन्होंने इस अधिनियम का अध्ययन करने की जहमत नहीं उठाई है। कैप्टन अमरिंदर ने पूछा- क्या चौहान वास्तव में मानते हैं कि लाखों लोग, जिनमें युवा और छात्र शामिल हैं, जो गोलियों और लाठियों की परवाह किए बिना सड़कों पर हैं।
उन्होंने आगे कहा कि क्या वह या अन्य भाजपा नेता इन प्रदर्शनकारियों की आवाज नहीं सुन सकते, जिनमें से अधिकांश की इस मामले में कोई व्यक्तिगत हिस्सेदारी नहीं है? मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के लोग मूर्ख नहीं हैं और देख सकते हैं कि सीएए को देश की धर्मनिरपेक्षता को नष्ट करने के लिए कैसे बनाया गया है।
बता दें कि मंगलवार (07 जनवरी) को मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लुधियाना में कांग्रेस और पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को आड़े हाथों लिया था। उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार नागरिकता संशोधन कानून में अब कोई बदलाव नहीं करेगी और केंद्र सरकार इसे हर हाल में लागू करेगी। यह कानून नागरिकता देने के लिए है।