{"_id":"0f6879a30b3527e3133785c7be62345a","slug":"capitol-complex-heritage-status-by-unesco","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैपिटल कांपलेक्स को यूनेस्को से हेरीटेज स्टेटस! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैपिटल कांपलेक्स को यूनेस्को से हेरीटेज स्टेटस!
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 19 Feb 2014 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ब्यूटीफुल में ली कार्बूजिए की डिजाइन किए गए कैपिटल कांपलेक्स को वर्ष 2015 में यूनेस्को से हेरीटेज स्टेटस दिलाने के लिए केंद्र सरकार से स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
इसके बाद अब प्रशासन ने डोजियर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बुधवार को यूटी प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में डोजियर की तैयारी की समीक्षा की गई।
इस डोजियर में प्रशासन को कैपिटल कांपलेक्स को संरक्षित करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी भी देनी है। साथ ही यह भी बताना है कि कैपिटल कांपलेक्स को हैरीटेज का स्टेटस क्यों दिया जाए। प्रशासन को सितंबर 2014 तक डोजियर तैयार करना है।
विज्ञापन
पेरिस में दो दिसंबर 2013 को इस संबंध में बैठक हुई थी। इसमें प्रशासन के अधिकारियों ने हिस्सा लिया था। जापान, स्विटजरलैंड, फ्रांस, बेल्जियम और अर्जेंटीना की ओर से यूनेस्को के पास ली कार्बूजिए के आर्किटेक्चर वर्क्स को हेरीटेज स्टेटस के लिए डोजियर भेजा जाना है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद अब इन पांच देशों के साथ भारत भी जुड़ गया है। चंडीगढ़ में ली कार्बूजिए की ओर से डिजाइन कैपिटल कांपलेक्स इस डोजियर में शामिल किया जाएगा।
पांच देशों के साथकरेंगे आवेदन
चंडीगढ़ प्रशासन ने वर्ष 2009 में यूनेस्को के पास शहर को हेरीटेज सिटी का दर्जा दिलाने के लिए आवेदन किया था। इसके बाद प्रशासन ने आवेदन नहीं किया।
आवेदन केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के माध्यम से किया जाता है। मंत्रालय के पास देशभर से कई आवेदन आते हैं। ऐसे में चंडीगढ़ को लंबा इंतजार करना पड़ सकता था। यही वजह है कि अब चंडीगढ़ पांच देशों के साथमिलकर फिर से आवेदन करेगा।