फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Canteen of GMSH-16 now found worm in dosa

Chandigarh News: जीएमएसएच-16 की कैंटीन अब डोसा में निकला कीड़ा

Wed, 19 Jul 2023 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Canteen of GMSH-16 now found worm in dosa
चंडीगढ़। जीएमएसएच-16 की कैंटीन में मंगलवार को डोसा में कीड़ा मिलने पर हंगामा मच गया। मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा सेल से की गई है। स्वास्थ्य निदेशक का कहना है कि सेल के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। बता दें कि इसी कैंटीन में 14 फरवरी 2023 को शाकाहारी थाली में मांस का टुकड़ा मिला था जबकि कैंटीन में मांसाहार बनाने की अनुमति नहीं है। तब स्वास्थ्य विभाग ने खाद्य सुरक्षा सेल से जांच करवाकर उचित कार्रवाई की बात कही थी, लेकिन चार महीने बाद भी जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है। अधिकारी भी इस मामले में अब तक चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में बतौर सफाई कर्मी तैनात सेक्टर-25डी निवासी पूजा ने मंगलवार को कैंटीन में डोसा आर्डर किया। पूजा ने बताया कि जैसे ही उन्होंने दूसरा निवाला तोड़ा, डोसा के अंदर मरा हुआ कीड़ा नजर आ गया। उन्होंने तत्काल इसकी शिकायत काउंटर पर बैठे कर्मचारी से की, लेकिन उसने खास तवज्जो नहीं दी। पूजा ने कहा कि कैंटीन में पता नहीं खाना किस तरह बनाया जा रहा है। ऐसा भोजन मरीजों और उनके परिजनों को बीमार बनाने के लिए काफी है। ऐसे में लिखित शिकायत खाद्य सुरक्षा सेल में की है। वहीं, लोगों का कहना है कि कैंटीन संचालक प्रशासन की नाक के नीचे खुलेआम मानकों की अनदेखी कर रहा है। कैंटीन को रेडक्रास से लेकर अब स्वास्थ्य विभाग संचालित कर रहा है, लेकिन कैंटीन के बाहर अब भी रेडक्रास का बोर्ड लगा हुआ है ताकि जनता को भ्रम में रखकर सस्ते भोजन की उम्मीद में आकर्षित किया जा सके। यही नहीं, कैंटीन में लोकल ब्रांड के पानी की एक लीटर की बोतल 30-35 रुपये में बेची जा रही है।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा सेल को कैंटीन में डोसा में कीड़ा मिलने की लिखित शिकायत मिली है। संबंधित अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं।
- डॉ. सुमन सिंह, स्वास्थ्य निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed