फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   canera bank_founder day_celebration

केनरा बैंक ने मनाया 108वां स्थापना दिवस

Fri, 22 Nov 2013 04:59 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 22 Nov 2013 04:59 PM IST
विज्ञापन
canera bank_founder day_celebration
केनरा बैंक की ओर से 108वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इसी के चलते देश भर में बैंक की 108 शाखाएं और एटीएम खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन


संस्थापक एएस पाई के जन्मदिवस 19 नवंबर को बैंक का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य पर चंडीगढ़ सर्कल ऑफिस की ओर से भी स्थापना दिवस मनाया गया।

सर्कल महाप्रबंधक देवेंद्र अरोड़ा की अगुवाई में समाजसेवा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान गरीब जरूरतमंद लोगों में 108 कंबल बांटे गए।

मौलीजागरां के गवर्नमेंट हाई स्कूल में भी एक कार्यक्रम करवाया गया जिसमें 108 गरीब बच्चों को किताबें और वर्दियां वितरित की गई।

इस मौके पर महाप्रबंधक अरोड़ा समेत उप महाप्रबंधक सीजी साहा, राजेंद्र रेड्डी, एसके गाखर और बैंक के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सेक्टर-40 की ब्रांच में एक स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी ब्रांच की ओर से गुरुद्वारा कैंपस में एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed