फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Candidates will not put themselves vote

खुद को वोट नहीं डाल पाएंगे उम्मीदवार

Sun, 23 Mar 2014 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 23 Mar 2014 12:22 PM IST
विज्ञापन
Candidates will not put themselves vote

लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ से चुनाव लड़ने वाले कई प्रत्याशी खुद को ही वोट नहीं डाल पाएंगे। भाजपा की उम्मीदवार किरण खेर और आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार गुल पनाग भी खुद को वोट नहीं डाल पाएंगे।

विज्ञापन


किरण खेर की वोट मुंबई में अंधेरी वेस्ट एसेंबली चुनाव क्षेत्र में है और गुल पनाग की वोट फतेहगढ़ साहिब में है। गुल पनाग के परिवार की वोट भी नहीं है, जबकि किरण खेर के निवास पर तीन वोट है जिसमें से एक वोट उनके 101 वर्षीय पिता की है।
विज्ञापन


इन दो उम्मीदवारों के अलावा हिंदुस्तान क्रांति दल की उम्मीदवार अमरजीत कौर की वोट भी चंडीगढ़ में नहीं है। उनकी वोट बलौंगी (मोहाली) में है। शनिवार को नामांकन भरने वाले निर्दलीय उम्मीदवार जसमेर सिंह की वोट भी चंडीगढ़ में नहीं है। उनकी वोट कुराली में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ में आमतौर पर ऐसा नहीं होता था जब उम्मीदवार खुद को वोट नहीं डाल पाते थे। चंडीगढ़ से पिछले सालों में अधिकतर स्थानीय निवासियों ने ही चुनाव लड़ा है। 1999 में भाजपा ने कृष्ण लाल शर्मा को चंडीगढ़ से चुनाव लड़ाया था। उनकी वोट चंडीगढ़ में नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed